फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna DM writes ADM KK Singh to file clarification in a week in matter of thrashing STET candidate in patna

Bihar: पटना के लाठीबाज एडीएम पर कार्रवाई, अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मामले में एक हफ्ते में जवाब देने का आदेश

Sat, 03 Sep 2022 04:10 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 04:10 PM IST
सार

बिहार में काफी लंबे समय से अभ्यर्थी सातवें चरण की शिक्षक भर्ती की बहाली की मांग कर रहे हैं।  इन अभ्यर्थियों की मांग थी कि अविलंब बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए।

विज्ञापन
Patna DM writes ADM KK Singh to file clarification in a week in matter of thrashing STET candidate in patna
बिहार में अभ्यर्थियों पर बरसे थे लाठी डंडे। - फोटो : PTI

विस्तार

कुछ ही दिनों पहले पटना में राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मामला सामने आया था। पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह भी प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर जमकर लाठी चलाते नजर आए थे। इसके बाद से ही उनपर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। अब इस मामले में एडीएम से जवाब मांगा गया है। पटना के डीएम ने उन्हें पत्र लिख कर इस मामले में एक हफ्ते के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है। 

विज्ञापन

वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल बीते 22 अगस्त को पटना में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी डाक बंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस के बल प्रयोग में कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आईं। इस दौरान पटना के ADM लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों को जमकर पीटा था। घायल अवस्था में नीचे गिरे एक अभ्यर्थी पर केके सिंह ने लाठी से कई वार किए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी अभ्यर्थियों की मांग?
दरअसल, बिहार में काफी लंबे समय से अभ्यर्थी सातवें चरण की शिक्षक भर्ती की बहाली की मांग कर रहे हैं।  इन अभ्यर्थियों की मांग थी कि अविलंब बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके अलावा ये लोग बीटीईटी परीक्षा कराने की मांग कर रहे है। वहीं, प्राथमिक शिक्षा विभाग अभी परीक्षा कराने से मना कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि सातवें चरण की शिक्षक बहाली की जाए। इसके लिए जल्द से जल्द ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाए। 

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने भी दिया था बयान
एडीएम की इस हरकत को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सफाई जारी की थी। उन्होंने कहा था कि पटना में लाठीचार्ज प्रदर्शनकारी छात्रों को नियंत्रित करने के लिए किया गया। इसमें एडीएम को भी छात्रों पर लाठी भांजते देखा गया। इस घटना को लेकर इंक्वायरी कमेटी बिठाई गई है। अगर एडीएम दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। तेजस्वी ने आगे कहा, "विद्यार्थियों(STET) से अपील है कि धैर्य रखें। हम काम कर रहे हैं। हमारी रोज़गार और नौकरी को लेकर ही लड़ाई रही है। हमने 15 अगस्त को ऐलान किया है कि 10 लाख नौकरी देंगे और उसके अलावा भी रोज़गार के साधन उपलब्ध होंगे और 20 लाख को रोज़गार मिलेंगे।

डीएम का बयान आया सामने
पूरे मामले पर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही समिति ने पाया कि जिस छात्र को हिरासत में लिया जा सकता था, उस पर बल का प्रयोग किया गया। राष्ट्रीय ध्वज का अनादरपूर्वक उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। मामले पर एडीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed