फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Participate, win cash prizes in MHRD essay writing competition for students via Kartavya Portal

निबंध लिखकर जीत सकते हैं 15 हजार रुपये, जानें क्या और कैसे करें

Fri, 29 Nov 2019 11:19 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 29 Nov 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Participate, win cash prizes in MHRD essay writing competition for students via Kartavya Portal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

केंद्र सरकार विद्यार्थियों को निबंध लिखकर नकद ईनाम जीतने का मौका दे रही है। इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग (HRD Ministry) ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत करने का निर्णय किया है। यह निबंध प्रतियोगिता पूरे साल मासिक आधार पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल का नाम है 'कर्तव्य'। इस पोर्टल के जरिए साल भर तक हर महीने विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कर्तव्य पोर्टल के माध्यम से नागरिक कर्तव्य पालन अभियान से संबंधित क्विज, डिबेट, पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी।

विज्ञापन

निबंध के विषय

हर महीने निबंध लेखन के लिए अलग-अलग विषय दिए जाएंगे। हालांकि ये विषय मौलिक कर्तव्यों से ही जुड़े होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मंत्रालय ने इस पोर्टल और प्रतियोगिताओं की शुरुआत भारतीय संविधान के 70 साल पूरे होने के अवसर पर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : क्यूएस एशिया रैंकिंग 2020: भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग गिरी

हर महीने की 26 तारीख को निबंध के विषय की घोषणा पोर्टल पर की जाएगी। विद्यार्थियों को इसमें हिस्सा लेने के लिए किसी महीने की 10वीं तारीख तक पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। हर प्रतिभागी को एक परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को इस तरह समझ सकते हैं कि अगर किसी विद्यार्थी ने 26 नवंबर से निबंध प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है, तो उसकी परीक्षा 26 दिसंबर को होगी।


साल भर तक चलने वाली ये निबंध लेखन प्रतियोगिता अक्तूबर 2020 में खत्म होगी। इस प्रतियोगिता में वे विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं जो किसी उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हों।

निबंध प्रतियोगिता हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रतिभागियों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निबंध लिखनी होगी। जीतने वालों को क्रमशः 15 हजार रुपये, 12 हजार, 10 हजार और 7500 रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : UPSC: सवालों के हिन्दी अनुवाद में आ रही हैं दिक्कतें, सरकार ने दी जानकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed