फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Parliamentary Panel Reviews NEET Conduct, NTA and NMC Officials Appear Before Committee

Par Panel: नीट प्रबंधन पर संसदीय समिति ने की बैठक; NTA डीजी, उच्च शिक्षा सचिव और NMC अधिकारियों से मांगा जवाब

Wed, 10 Jun 2026 04:34 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 04:34 PM IST
सार

NEET: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने नीट परीक्षा संचालन को लेकर बैठक की। समिति के समक्ष उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह और एनएमसी-एनटीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण दिया।
 

विज्ञापन
Parliamentary Panel Reviews NEET Conduct, NTA and NMC Officials Appear Before Committee
नीट पर संसदीय समिति की बैठक - फोटो : AI Genrated

विस्तार

Parliamentary Panel: नीट परीक्षा के संचालन और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संसद की निगरानी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें नीट परीक्षाओं के संचालन पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ सांसद राम गोपाल यादव ने की। बैठक का विषय 'राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) अधिनियम, 2019 के तहत नीट परीक्षाओं का संचालन' था। यह चर्चा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन नियामक संस्थाओं की संरचना, जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा के तहत की गई।

विज्ञापन

एनटीए और एनएमसी के शीर्ष अधिकारी हुए शामिल

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी, एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा।

समिति ने नीट परीक्षा के संचालन, परीक्षा प्रबंधन और नियामक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने समिति के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया और नीट परीक्षा व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर जवाब दिए।

खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed