Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड कल होगा जारी; दीपिका पादुकोण देंगी मेंटल हेल्थ पर टिप्स
Pariksha Pe Charcha Second Episode: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आगाज 10 फरवरी से हो चुका है। इस साल कार्यक्रम का प्रारूप बदला गया है और इसे अब कई एपिसोड्स में आयोजित किया जाएगा। अगले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण स्टूडेंट्स के साथ मिलकर परीक्षा के तनाव और अन्य विषयों पर चर्चा करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pariksha Pe Charcha 2025 Second Episode: परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। इस साल कार्यक्रम को कई एपिसोड्स में आयोजित किया जा रहा है। पहले एपिसोड को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में शूट किया गया था, जिसे विभिन्न सरकारी प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया गया। अगले एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 12 फरवरी 2025 को छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
एपिसोड का टीजर वीडियो किया शेयर
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बच्चों के साथ संवाद करते हुए नजर आ रही हैं। इस एपिसोड में दीपिका अपने बचपन के किस्से सुनाते हुए बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा की तैयारी के टिप्स देंगी।
विज्ञापन विज्ञापन
दीपिका पादुकोण के बचपन की शरारतें और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा
दीपिका पादुकोण ने वीडियो में बताया कि वह बचपन में काफी शरारती थीं और मैथ्स के विषय में कमजोर थीं। वह इस सेशन को और इंटरैक्टिव बनाने के लिए बच्चों से एक्टिविटी करवाती हैं, जिसमें उन्होंने बच्चों से अपनी ताकत लिखने के लिए चिट दी। इसके साथ ही, दीपिका ने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अहमियत पर जोर दिया और बताया कि कैसे उन्होंने अपने करियर में काम करते हुए भी मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी।
दीपिका का मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा अनुभव
दीपिका पादुकोण ने अपने जीवन के एक कठिन समय का भी जिक्र किया, जब वह काम के बोझ में इतना व्यस्त हो गईं कि एक दिन सेट पर काम करते-करते वह बेहोश हो गई थीं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें और हमेशा अपनी सेहत को पहले प्राथमिकता दें।
कमेंट
कमेंट X