फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pariksha Pe Charcha Registration closed today apply now at innovateindia.mygov.in

PPC 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पंजीकरण का आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन

Fri, 12 Jan 2024 12:39 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 12 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

PPC 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका है। जिन परीक्षार्थियों, अभिभावकों,शिक्षकों ने अभी तक आवेदन न किया हो, फटाफट आवेदन भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha Registration closed today apply now at  innovateindia.mygov.in
परीक्षा पे चर्चा 2024, PPC 2024 - फोटो : mygov.in

विस्तार

Pariksha Pe Charcha 2024 : शिक्षा मंत्रालय की तरफ से परीक्षा पे चर्चा (PPC 2024) कार्यक्रम के सातवें संस्करण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 12 जनवरी 2024 को समाप्त हो जाएगी। अब तक इस कार्यक्रम के लिए करीब दो करोड़ छात्र, करीब 15 लाख शिक्षक, करीब साढ़े पांच लाख अभिभावक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर जल्द-जल्द से पंजीकरण करवा लें।

विज्ञापन

PPC 2024 कार्यक्रम विवरण

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम इस वर्ष 29 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम, आईटीपीओ प्रगति मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में करीब 4000 लोग पीएम मोदी से बातचीत कर सकेंगे। इसके साथ ही हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो छात्र एक शिक्षक, कला उत्सव और वीर गाथा के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य तनाव को सफलता में बदलना, परीक्षा योद्धाओं को मुस्कान के साथ परीक्षा देने में सक्षम बनाना है। कौन जानता है, अगला बड़ा अध्ययन सुझाव सीधे हमारे इंटरैक्टिव सत्र से आ सकता है। परीक्षा पे चर्चा 2024 प्रतियोगिता के माध्यम से, उम्मीदवारों के पास प्रधानमंत्री के साथ बातचीत का अवसर और अन्य पुरस्कार जीतने का मौका है।

विज्ञापन

PPC 2024 पीपीसी किट उपहार

लगभग 2,050 उम्मीदवारों को MyGov पोर्टल पर उनके उत्तरों के आधार पर चुना जाएगा और उन्हें एक परीक्षा पे चर्चा किट दी जाएगी, जिसमें प्रधान मंत्री द्वारा लिखित हिंदी और अंग्रेजी में एक परीक्षा योद्धा पुस्तक के साथ-साथ एक प्रमाण पत्र भी शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed