Padma Awards 2025: शिक्षा, साहित्य और विज्ञान से जुड़े 37 लोगों को पद्म पुरस्कार; देखें सभी के नाम
Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। कुल 139 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें शिक्षा, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े 37 लोगों का नाम शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Padma Award 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की सूची में 139 नाम शामिल किए गए हैं। इसमें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में सेवा देने वाले कई लोगों के नाम शामिल हैं। इसमें शिक्षा, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े 37 लोगों के नाम शामिल हैं।
कुल 139 लोगों को पद्म पुरस्कार
इस वर्ष 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 19 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। वहीं 113 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 139 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। तीनों श्रेणी के पुरस्कारों की संख्या इस प्रकार है:
- पद्म विभूषण - 7
- पद्म भूषण - 19
- पद्म श्री - 113
शिक्षा, साहित्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 37 पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। इन 37 में 1 पद्म विभूषण, 4 पद्म भूषण और 32 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
Padma Vibhushan: पद्म विभूषण
केरल के श्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
Padma Bhushan: पद्म भूषण
शिक्षा, साहित्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े चार लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
| नाम | क्षेत्र | स्थान |
|---|---|---|
| श्री ए सूर्य प्रकाश | साहित्य एवं शिक्षा - पत्रकारिता | कर्नाटक |
| श्री बिबेक देबरॉय | साहित्य एवं शिक्षा | एनसीटी दिल्ली |
| श्री रामबहादुर राय | साहित्य एवं शिक्षा - पत्रकारिता | उत्तर प्रदेश |
| श्री विनोद धाम | विज्ञान और इंजीनियरिंग | संयुक्त राज्य अमेरिका |
Padma Shri 2025: पद्मश्री पुरस्कार
| नाम | क्षेत्र | स्थान |
|---|---|---|
| श्री अजय वी भट्ट | विज्ञान और इंजीनियरिंग | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| श्री अनिल कुमार बोरो | साहित्य एवं शिक्षा | असम |
| श्री अरुणोदय साहा | साहित्य एवं शिक्षा | त्रिपुरा |
| श्री अरविंद शर्मा | साहित्य एवं शिक्षा | कनाडा |
| श्री आशुतोष शर्मा | विज्ञान एवं अभियांत्रिकी | उत्तर प्रदेश |
| श्री चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत) | साहित्य एवं शिक्षा | गुजरात |
| श्री चेतन ई चिटनिस | विज्ञान और इंजीनियरिंग | फ्रांस |
| श्री डेविड आर सिमलीह | साहित्य एवं शिक्षा | मेघालय |
| श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ | साहित्य एवं शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
| श्रीमती गीता उपाध्याय | साहित्य एवं शिक्षा | असम |
| श्री हृदय नारायण दीक्षित | साहित्य एवं शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
| श्री ह्यूग और कोलीन गैंटजर (युगल)* | साहित्य और शिक्षा - पत्रकारिता | उत्तराखंड |
| श्री जगदीश जोशीला | साहित्य एवं शिक्षा | मध्य प्रदेश |
| श्री के एल कृष्णा | साहित्य एवं शिक्षा | आंध्र प्रदेश |
| श्री लक्ष्मीपति रामसुब्बायर | साहित्य और शिक्षा - पत्रकारिता | तमिलनाडु |
| श्री ललित कुमार मगोत्रा | साहित्य एवं शिक्षा | जम्मू एवं कश्मीर |
| श्री एम डी श्रीनिवास | विज्ञान और इंजीनियरिंग | तमिलनाडु |
| श्री मारुति भुजंगराव चितमपल्ली | साहित्य एवं शिक्षा | महाराष्ट्र |
| श्री नागेन्द्र नाथ रॉय | साहित्य और शिक्षा | पश्चिम बंगाल |
| श्री नितिन नोहरिया | साहित्य और शिक्षा | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| श्रीमती प्रतिभा सत्पथी | साहित्य एवं शिक्षा | ओडिशा |
| श्री रामदरश मिश्र | साहित्य एवं शिक्षा | एनसीटी दिल्ली |
| श्री रेंथली लालरावना | साहित्य एवं शिक्षा | मिजोरम |
| श्री संत राम देसवाल | साहित्य एवं शिक्षा | हरियाणा |
| श्री सीनी विश्वनाथन | साहित्य और शिक्षा | तमिलनाडु |
| श्री सेथुरमन पंचनाथन | विज्ञान और इंजीनियरिंग | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| श्री शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा) | साहित्य एवं शिक्षा | राजस्थान |
| श्री स्टीफन नैप | साहित्य और शिक्षा | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| श्री सुरिंदर कुमार वासल | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | दिल्ली |
| श्री सैयद ऐनुल हसन | साहित्य एवं शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
| श्री तुषार दुर्गेशभाई शुक्ल | साहित्य एवं शिक्षा | गुजरात |
| श्री वादीराजा राघवेंद्राचार्य पंचमुखी | साहित्य एवं शिक्षा | आंध्र प्रदेश |
Padma Awards 2025: क्या है पद्म पुरस्कार?
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। ये तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं
- पद्म विभूषण
- पद्म भूषण
- पद्म श्री
ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि।
- 'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
- 'पद्म भूषण' उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
- 'पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं।
कमेंट
कमेंट X