फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OSSC CPGL answer key 2023 released know how to check it online at ossc.gov.in

OSSC CPGL Answer Key 2023: संयुक्त स्नातकोत्तर स्तरीय भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 29 Mar 2023 11:58 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 29 Mar 2023 11:58 AM IST
सार

OSSC CPGL: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातकोत्तर स्तरीय भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
OSSC CPGL answer key 2023 released know how to check it online at ossc.gov.in
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

OSSC CPGL Answer Key 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त स्नातकोत्तर स्तरीय भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी की जांच और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से दस्तावेजी प्रमाण के साथ लिखित रूप में आयोग की आधिकारिक ई-मेल आईडी 'orissassc@gmail.com' पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए  01.04.2023 तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर आयोग विचार नहीं करेगा। इस बात का उम्मीदवार विशेष ध्यान रखें। 

विज्ञापन

CPGL उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर CPGL उत्तर कुंजी 2022 लिंक पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि ओएसएससी सीपीजीएल प्रारंभिक परीक्षा 26 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा बालासोर, भुवनेश्वर, कटक, कोरापुट, संबलपुर और बेरहामपुर में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 123 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed