फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OPSC released detail notification for Odisha Civil Services 2023 recruitment

OPSC Rrcruitment Notification 2023: ओडिशा में होंगी बंपर भर्तियां, लोक सेवा आयोग ने जारी की अधिसूचना

Tue, 03 Jan 2023 09:57 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 03 Jan 2023 09:57 AM IST
सार

OPSC Rrcruitment Notification 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग ( OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा 2023 के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
OPSC released detail notification for Odisha Civil Services 2023 recruitment
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

OPSC Rrcruitment Notification 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग ( OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा 2023 के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। ओडिशा सिविल सेवा 2023 भर्ती अभियान के तहत कुल 683 पद भरे जाने हैं। जो ओडिशा प्रशासनिक सेवा, ओडिशा सहकारी सेवा, ओडिशा श्रम सेवा, ओडिशा राजस्व सेवा, ओडिशा कराधान सेवा और अन्य सहित विभिन्न सेवाओं में खाली हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान रखें कि अभी आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। आवेदन 17 जनवरी से शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के बारे में पूरी जानकारी करने के लिए आवेदकों को अधिसूचना पढ़नी चाहिए। अधिसूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

OPSC Civil Services 2023 पदों का विवरण

  • ओडिशा प्रशासनिक सेवा ग्रुप-ए: 244
  • ओडिशा सहकारी सेवा ग्रुप-बी: 07
  • ओडिशा श्रम सेवा ग्रुप-बी: 50
  • ओडिशा राजस्व सेवा ग्रुप-बी: 295
  • ओडिशा परिवहन सेवा ग्रुप-बी: 22
  • कराधान और खाता सेवाएं ग्रुप-बी के 65 पदों को मिलाकर कुल 683 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।  

OPSC Civil Services 2023 शैक्षिक योग्यता और वेतन

ओडिशा लोक सेवा आयोग की भर्ती के लिए  उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें उड़िया भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। ग्रुप ए के चयनित उम्मीदवारों को लेवल 12 के मुताबिक 56100 रुपये का वेतन मिलेगा। जबकि ग्रुप बी के चयनित उम्मीदवारो को पे लेवल 10 के मुताबिक 44900 रुपये का वेतन मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed