फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ONGC Launches 2025-26 Sports Scholarship for Young Athletes Across India

ONGC: खिलाड़ी युवाओं के लिए ओएनजीसी में स्कॉलरशिप पाने का मौका! 30,000 तक मिलेगी छात्रवृत्ति; जानें योग्यता

Tue, 23 Sep 2025 10:46 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 23 Sep 2025 10:46 AM IST
सार

ONGC Sports Scholarship: ओएनजीसी ने युवा खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना 2025-26 शुरू की है। इस योजना के तहत चुने गए खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर हर महीने 15,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
ONGC Launches 2025-26 Sports Scholarship for Young Athletes Across India
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ONGC: भारत की प्रमुख ऊर्जा कंपनी ओएनजीसी ने देश की युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना 2025-26 की घोषणा की है। इस योजना के तहत 21 खेलों में लड़के और लड़कियों को कुल 250 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। विशेष रूप से यह अवसर उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से कम है। 

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर 21 अक्तूबर 2025 शाम 4:00 बजे तक चलेगी। इच्छुक खिलाड़ी उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट sportsscholarship.ongc.co.in पर जाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर ओएनजीसी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकत है आवेदन?

ओएनजीसी की खेल छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 15 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, उनके माता-पिता या अभिभावक की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।  

खेल योग्यता के तहत, आवेदक को 21 निर्दिष्ट खेल विषयों में से किसी एक में राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी खेल उपलब्धियों, आयु और आय से संबंधित प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। सही और प्रामाणिक दस्तावेज ही छात्रवृत्ति पाने के लिए मान्य माने जाएंगे।

कितना मिलेगा स्कॉलरशिप 

इस योजना के तहत चुने गए खिलाड़ियों को हर महीने 15,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। कुल 250 खिलाड़ियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

आवेदन की शर्तें

ओएनजीसी खेल छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पोर्टल पर उपलब्ध नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है। यह छात्रवृत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी; किसी भी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन मान्य नहीं होगा।

यदि किसी उम्मीदवार द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र या गलत जानकारी प्रस्तुत की जाती है, तो उसका आवेदन तुरंत अस्वीकृत कर दिया जाएगा। साथ ही, ओएनजीसी ऐसे मामलों में संबंधित उम्मीदवारों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed