{"_id":"6370d29ac548dc18e748c968","slug":"ojee-will-announce-the-revised-state-merit-list-for-the-second-round-of-counselling-on-november-14-at-5-pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Odisha NEET UG Counselling: दूसरे दौर के पंजीकरण के लिए कल होगी संशोधित राज्य मेरिट सूची की घोषणा,ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Odisha NEET UG Counselling: दूसरे दौर के पंजीकरण के लिए कल होगी संशोधित राज्य मेरिट सूची की घोषणा,ऐसे करें चेक
Sun, 13 Nov 2022 04:49 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:49 PM IST
सार
Odisha NEET UG 2022 Counselling: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 14 नवंबर को शाम 5 बजे दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए संशोधित राज्य मेरिट सूची की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Odisha NEET UG 2022 Counselling: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 14 नवंबर को शाम 5 बजे दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए संशोधित राज्य मेरिट सूची की घोषणा करेगी। मेरिट सूची एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ojee.nic.in पर सूची देख सकते हैं। अभ्यर्थी 15 नवंबर को सुबह 10 बजे प्रवेश प्रक्रिया से नाम वापस ले सकेंगे। छात्र 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से 16 नवंबर की रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद भर सकेंगे और लॉक कर सकेंगे। दूसरे दौर की अंतरिम आवंटन सूची 18 नवंबर को शाम पांच बजे जारी की जाएगी। अंतरिम आवंटन के संबंध में कोई भी प्रश्न 19 नवंबर शाम पांच बजे तक उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
Odisha NEET UG 2022 Counselling: ऐसे चेक करें अंतरिम अलॉटमेंट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ojee.nic.in पर जाएं।
- 'एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग' पर क्लिक करें।
- ओजेईई राउंड 2 प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अलॉटमेंट सूची की जाँच करें।
- इसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X