OFFS Bihar 11th Admission: बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू; तीन मई तक कर सकते हैं अप्लाई
Bihar 11th Admission Application: बिहार बोर्ड के नतीजों के घोषित होने के बाद अब 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र बिहार के किसी भी इंटर स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी
सीबीएसई और आईसीएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र फार्म भरेंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरी होने के बाद ही मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी। इस साल इंटर में एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क बढ़ा दिया गया है। पहले यह 300 रुपये था, जिसे अब 350 रुपये कर दिया गया है। बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।छात्र आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्रों को 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #OFSS #INTER_ADMISSION
विस्तृत जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें: https://t.co/2ni8T3FBqh pic.twitter.com/pozKrbLPS3— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 22, 2025
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्रों को स्कूल या कॉलेज आवंटन उनके 10वीं के अंकों, आरक्षण श्रेणी और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। जिन छात्रों का नाम इन लिस्टों में नहीं आएगा, वे स्पॉट नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए OFSS वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। यह मौका उन सभी छात्रों के लिए अहम है जो बिहार बोर्ड से 10वीं पास करने के बाद अब इंटर में नामांकन लेना चाहते हैं।
इतने कालेजों के लिए कर सकते हैं आवेदन
OFSS पोर्टल की मदद से छात्र एक बार में 10 से 20 स्कूल या कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे उन्हें ज्यादा विकल्प मिलते हैं और बेहतर संस्थान चुनने का मौका भी.OFSS Bihar 11th Admission 2025 in Hindi: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.org पर जाएं।
- होमपेज में आपको “11वीं एडमिशन 2025” लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को 350 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X