फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha engineer sets world record by crafting 1.1 mm wooden spoon

Odisha: ओडिशा के इंजीनियर ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 25 Oct 2025 04:52 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 25 Oct 2025 04:52 PM IST
सार

Odisha Engineer: ओडिशा के गंजम जिले के इंजीनियर के. बिजय कुमार रेड्डी ने मात्र 1.13 मिमी लंबा लकड़ी का चम्मच बनाकर दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन
Odisha engineer sets world record by crafting 1.1 mm wooden spoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Odisha: ओडिशा के गंजम जिले के एक 23 वर्षीय लघुचित्र कलाकार ने सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच बनाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के. बिजय कुमार रेड्डी ने 1.13 मिमी लंबा एक लकड़ी का चम्मच बनाया है, जो सुई की आंख से भी निकल सकता है।

दुनिया के सबसे छोटे लकड़ी के चम्मच का पिछला रिकॉर्ड, 1.64 मिमी, बिहार के एक कलाकार के नाम था।

लघु चम्मच से बड़ा संदेश: रेड्डी 

उत्साहित रेड्डी ने कहा, "मुझे हाल ही में अपनी लघु मूर्तिकला के लिए नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का संदेश मिला।"

उन्होंने बताया कि जनवरी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेजने से पहले उन्होंने इस लघु चम्मच को बनाने में लगभग तीन महीने का समय लिया था।

उन्होंने आगे कहा, "मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि कला की कोई सीमा नहीं होती, यहां तक कि सबसे छोटी रचना भी एक बड़ा संदेश दे सकती है।"

अपनी चाक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध रेड्डी ने कहा कि इस चम्मच को बनाने के लिए स्थिर हाथों, अपार धैर्य और असाधारण एकाग्रता की आवश्यकता होती है।

इससे पहले उन्होंने चाक पर कई छोटी मूर्तियां बनाई थीं, जिनमें क्रिकेटरों और अयोध्या के राम मंदिर की मूर्तियां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed