ओडिशा : बीजू पटनायक की 107वीं जयंती पर सीएम ने की घोषणा, राज्य में स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की होगी स्थापना
Health University in Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महान राजनेता बीजू पटनायक की 107वीं जयंती के अवसर पर राज्य में एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की।
विस्तार
उनके बेटे नवीन पटनायक ने 1997 में बीजू पटनायक की मृत्यु के बाद बीजू जनता दल की स्थापना की और 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं। एक अधिकारी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नर्सिंग, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी सहित स्वास्थ्य विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम चलाने वाले सभी कॉलेज अब 2023-24 शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय के दायरे में आएंगे।
उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने पहले चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का फैसला किया था क्योंकि राज्य में ऐसे कई संस्थान आ रहे हैं। ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज एक्ट अक्तूबर 2021 में विधानसभा में पारित किया गया था और 14 अगस्त, 2022 को सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था। अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना "राज्य में चिकित्सा शिक्षा, रोगी देखभाल और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ाएगी।"
कमेंट
कमेंट X