Odisha Board: 12वीं की परीक्षा में पहले दिन 1.14 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल, 27 मार्च को होगा आखिरी एग्जाम
Odisha Board: ओडिशा CHSE ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। विज्ञान स्ट्रीम की परीक्षा 1,276 केंद्रों पर आयोजित हुई। वाणिज्य की परीक्षाएं 19 फरवरी से, कला की 19 फरवरी से और व्यावसायिक अध्ययन की 20 फरवरी से शुरू होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CHSE Odisha: ओडिशा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ने राज्यभर में कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। मंगलवार को 1,276 परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान स्ट्रीम के 1.14 लाख से अधिक छात्रों ने ओडिया (MIL) पेपर दिया। सीएचएसई के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई।
उन्होंने कहा, "ओडिशा भर में बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित की गई। मयूरभंज जिले में केवल एक कदाचार का मामला सामने आया।"
वाणिज्य की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी
अधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष दस्ते, सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कला और वाणिज्य के छात्रों के लिए सैद्धांतिक परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी, जबकि व्यावसायिक अध्ययन के लिए सैद्धांतिक परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी।
पिछले साल आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं 23-30 दिसंबर तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा-12 के उम्मीदवारों के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 2-12 जनवरी तक आयोजित की गई थीं।
कमेंट
कमेंट X