फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha BSE Class 10 Exams 2026 Begin with 5.61 Lakh Students, Tight Security Across 3,082 Centres

Odisha Board: ओडिशा बोर्ड 10वीं के 5.61 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा आज से शुरू, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Thu, 19 Feb 2026 12:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 12:48 PM IST
सार

ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई, जिसमें 5.61 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। 3,082 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हो रही है। प्रश्नपत्रों में क्यूआर कोड व वॉटरमार्क जोड़े गए हैं। परीक्षा 2 मार्च तक चलेगी।
 

विज्ञापन
Odisha BSE Class 10 Exams 2026 Begin with 5.61 Lakh Students, Tight Security Across 3,082 Centres
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) की ओर से कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा गुरुवार से शुरू की गई। इस वर्ष 5.61 लाख से अधिक विद्यार्थी हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC), मध्यमा और ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं 2 मार्च तक चलेंगी।

विज्ञापन


परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जा रही है और राज्य भर के 3,082 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन छात्रों ने मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (ओडिया) विषय की परीक्षा दी।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर सिर्फ ये चीजें ले जाने की अनुमित

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को केवल एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स ले जाने की अनुमति दी गई है। अन्य किसी भी वस्तु को ले जाने पर प्रतिबंध है। वहीं परीक्षा ड्यूटी में तैनात निरीक्षकों और शिक्षकों को मोबाइल फोन के उपयोग से भी रोका गया है।

नकल रोकने के लिए सख्त प्रबंध

कदाचार रोकने के लिए तीन-स्तरीय स्क्वाड प्रणाली लागू की गई है और विशेष सतर्कता दलों को औचक निरीक्षण के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा कटक स्थित बीएसई कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की केंद्रीय निगरानी की जा रही है।

सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय के रूप में प्रश्नपत्रों में क्यूआर कोड और वॉटरमार्क भी जोड़े गए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल शैक्षणिक मूल्यांकन नहीं, बल्कि धैर्य, दृढ़ता और आत्मविश्वास की परीक्षा भी है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच और शांत मन के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed