फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Number of MBBS seats in UP have doubled, 17 new medical colleges opened this year: Adityanath

CM Yogi: 'यूपी में दोगुनी हुई एमबीबीएस सीटों की संख्या, इस साल खुले 17 नए मेडिकल कॉलेज': सीएम योगी

Sat, 26 Oct 2024 02:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 02:22 PM IST
सार

MBBS: शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य में एक और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। उन्होंन बताया कि इस साल एमबीबीएस सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है और 17 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।
 

विज्ञापन
Number of MBBS seats in UP have doubled, 17 new medical colleges opened this year: Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MBBS Seats In UP: शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में केएमसी मेडिकल कॉलेज (पीपीपी) के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचें। यहां उन्होंने बताया कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत किया जा रहा है, क्योंकि इस साल एमबीबीएस सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है और 17 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय परिवर्तन पर की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए याद दिलाया कि कैसे गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिसे कभी 'बीमार' स्टेट कहा जाता था, आज प्रतिष्ठित एम्स गोरखपुर को कड़ी टक्कर दे रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

टीम वर्क और समर्थन से मिली प्रगति

सभा को संबोधित करते हुए योगी बोले कि जब उन्होंने 2017 में पदभार संभाला था, तो राज्य में वेतन के लिए भी पर्याप्त धन की कमी थी, फिर भी टीम वर्क और सामूहिक समर्थन के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि आज तक उत्तर प्रदेश में 5.14 करोड़ वंचित व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड मिला है।

विज्ञापन

"एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज" संकल्प को पूरा करना है लक्ष्य

आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में एम्स की स्थापना के साथ ही कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी केवल 18 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज 64 जिलों में स्वास्थ्य सेवा संस्थान स्थापित हो चुके हैं। शेष 6-7 जिलों के लिए नई नीति के साथ मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि "हम 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' के संकल्प को पूरा करेंगे।"

विज्ञापन

पिछली सरकारों पर किया वार

पिछली सरकारों पर राज्य के तराई जिलों की "उपेक्षा" और "अनदेखी" करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजगंज जिला "अब उपेक्षित नहीं है"। आजादी के बाद से तराई के जिलों को लगातार उपेक्षा का सामना करना पड़ा है, जिसे अक्सर पिछली सरकारों द्वारा अनदेखा किया जाता था। आज के समय में महाराजगंज जिले को 940 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मिली हैं, जो एक बड़ी प्रगति है।

राज्य में विकसित किए जा रहे नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज

उन्होंने कहा, "इन नए मेडिकल कॉलेजों तक अच्छी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवा कार्यबल को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज विकसित किए जा रहे हैं।" 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की आर्थिक शक्ति बन रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। विकास की यह गति बताती है कि अगले तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed