फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Nuclear Bomb in History: A Frequently Asked Exam Question, When and Where Was the First One Dropped?

Nuclear Weapon: परीक्षा में बार बार आता है ये सवाल, पहला परमाणु बम कब और कहां गिरा था? जानिए पूरा इतिहास

Sun, 22 Jun 2025 10:54 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 22 Jun 2025 10:54 AM IST
सार


Atomic Bomb: दुनिया में एक ऐसा दिन भी आया था जब आसमान से ऐसा हथियार बरसा, जिसने सब कुछ तबाह कर दिया। यह इंसानी इतिहास का ऐसा मोड़ था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है कि यह खतरनाक हथियार पहली बार कब और कहां इस्तेमाल किया गया था। आइए जानते हैं इसका पूरा इतिहास...

विज्ञापन
Nuclear Bomb in History: A Frequently Asked Exam Question, When and Where Was the First One Dropped?
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

Nuclear Attack History: आज दुनिया में कई देश परमाणु बम बना चुके हैं, हाल ही में अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है, जिसके बाद एक बार फिर इस खतरनाक हथियार की चर्चा तेज हो गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे पहले परमाणु बम कब और कहां गिराया गया था? यह सवाल अक्सर यूपीएससी, एसएससी, एनडीए, रेलवे और विभिन्न राज्य स्तरीय परीक्षाओं में पूछा जाता है। आइए जानते हैं इस विनाशकारी हथियार के उस इतिहास के बारे में, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था।

विज्ञापन

कब और कहां गिरा पहला परमाणु बम?

दुनिया का पहला परमाणु बम अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराया था। इस बम का नाम था "Little Boy", जिसे अमेरिकी सेना के विमान Enola Gay से गिराया गया था। इसके सिर्फ तीन दिन बाद, 9 अगस्त 1945 को दूसरा परमाणु बम "Fat Man" जापान के ही नागासाकी शहर पर गिराया गया। इन दो हमलों में लाखों लोग मारे गए और जापान ने कुछ ही दिन बाद आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

क्यों किया गया था परमाणु बम का इस्तेमाल?

द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका और जापान के बीच लड़ाई बेहद तेज हो चुकी थी। जापान आत्मसमर्पण नहीं कर रहा था और लड़ाई लंबी खिंचती जा रही थी। अमेरिका चाहता था कि युद्ध को जल्द से जल्द खत्म किया जाए और अपने सैनिकों की जान बचाई जाए। इसी वजह से उसने परमाणु बम का इस्तेमाल किया, ताकि जापान घुटनों पर आ जाए और युद्ध खत्म हो जाए।

इसके अलावा, कुछ इतिहासकारों का यह भी मानना है कि अमेरिका ने दुनिया, खासकर सोवियत संघ (USSR), को अपनी ताकत दिखाने के लिए भी यह कदम उठाया था।

भारी तबाही और सबक

बम गिराए जाने के कुछ ही दिन बाद जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया और 15 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हो गया। लेकिन इस घटना ने दुनिया को यह भी दिखा दिया कि परमाणु हथियार कितने खतरनाक हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed