UGC NET JRF June 2023: यूजीसी नेट जेआरएफ जून सत्र के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
UGC NET JRF 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट जेआरएफ जून 2023 सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET JRF 2023 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जेआरएफ जून 2023 सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 10 मई 2023 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई 2023 शाम पांच बजे तक रहेगी।
यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट किया- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 83 विषयों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता के लिए यूजीसी-नेट जून 2023 का आयोजन करेगी। इसके लिए परीक्षा की तारीख 13 जून 2023 से 22 जून 2023 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट http://nta.ac.in और https://ugcnet.nta.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा UGC-NET के संचालन का कार्य सौंपा गया है, जो 'सहायक प्रोफेसर' के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और सहायक प्रोफेसर ' के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
यूजीसी अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी-
The National Testing Agency (NTA) will conduct UGC – NET June 2023 for ‘Junior Research Fellowship’ and eligibility for ‘Assistant Professor’ in 83 subjects in Computer Based Test (CBT) mode.
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) May 9, 2023
UGC-NET का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दिसंबर 2018 के बाद किया जा रहा है। UGC-NET हर साल दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित किया जाता है।
बता दें कि NTA पहले ही 21 फरवरी से 16 मार्च, 2023 तक UGC NET दिसंबर 2022 सत्र आयोजित कर चुका है। इसके परिणाम भी जारी हो चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X