फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA to conduct CUET-UG retest for over 1000 candidates on July 19, no clarity on results yet

NTA: 19 जुलाई को फिर होगी सीयूईटी-यूजी परीक्षा, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जारी की तारीख; रिजल्ट को लेकर संशय

Sun, 14 Jul 2024 10:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 14 Jul 2024 10:37 PM IST
सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 19 जुलाई को सीयूईटी यूजी के एक हजार से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। लेकिन एजेंसी की तरफ से परिणाम की घोषणा पर साधी गई चुप्पी अभी भी कायम है।

विज्ञापन
NTA to conduct CUET-UG retest for over 1000 candidates on July 19, no clarity on results yet
CUET UG 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 19 जुलाई को सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक(सीयूईटी-यूजी) के 1000 से ज्यादा अभ्यर्थियो के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। एनटीए ने सात जुलाई को सीयूईटी-यूजी के लिए उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी की थी और और घोषणा की थी कि वह 15 से 19 जुलाई के बीच फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। 
विज्ञापन


नतीजों पर एनटीए की चुप्पी बरकरार
एनटीए ने रविवार को दोबारा परीक्षा कराने का कार्यक्रम अधिसूचित किया। लेकिन उन नतीजों के एलान पर चुप्पी साध ली जिसमें पहले ही दो हफ्ते से ज्यादा की देरी हो चुकी है और अंतिम आंसर-की अभी तक अधिसूचित नहीं हुई है। नीट और नेट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच सीयूईटी-यूजी के परिणामों देरी हुई है। 
विज्ञापन


हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल से हैं 250 अभ्यर्थी
एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, अभ्यर्थियों द्वारा नहीं चुनी गई भाषा में प्रश्न पत्रों का वितरण फिर से परीक्षा कराने की वजहों में से एक है और 1000 से ज्यादा अभ्यर्थी छह राज्यों में फैले हुए हैं। एक सूत्र ने कहा, कुछ शिकायतों में गलत प्रश्न पत्र के वितरण की वजह से समय का नुकसान शामिल है। एनटीए सीयूईटी-यूजी के 1,000 में से कुल 250 अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित कर रहा है। ये अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल से हैं और नीट-यूजी प्रश्न पत्र के कथित लीक के लिए भी जांच के दायरे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 Image
समय के नुकसान के कारण दिए गए थे ग्रेस अंक
रविवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सीयूईटी-यूजी 2024 परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियों से 30 जून 2024 तक प्राप्त शिकायतों के साथ-साथ 7-9 जुलाई (शाम पांच बजे से पहले) के बीच rescuetug@nta.ac.in पर भेजी गई शिकायतों की समीक्षा की गई है। इस अधिसूचना में कहा गया है, इन शिकायतों के आधार पर, 19 जुलाई, 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। 5 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के दौरान भी गलत प्रश्नपत्र वितरित किया गया था, जिसके कारण एनटीए ने समय के नुकसान के कारण ग्रेस अंक भी दिए थे। 

हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय में विरोध और मुकदमेबाजी के बाद एजेंसी ने ग्रेस अंक रद्द कर दिए और 1,563 उम्मीदवारों के लिए वैकल्पिक दोबारा परीक्षण की घोषणा की, जिनमें से 813 उम्मीदवार 23 जून को हुई परीक्षा में शामिल हुए। मूल रूप से, स्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम 30 जून को जारी किए जाने थे, लेकिन एनटीए ने नीट-यूजी, यूजीसी-एनईटी और सीएसआईआर-यूजीसी-एनईटी से जुड़े पेपर लीक के आरोपों के कारण परिणामों में देरी की। एक सूत्र ने कहा, कि शुरू में यह तय किया गया था कि बाकी उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा से पहले और बाद में बाकी के लिए परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि, अभी हमें इस पर अंतिम फैसला लेना बाकी है।


देश भर में पहली बार हाइब्रिड मोड में आयोजित सीयूईटी-यूजी परीक्षा को निर्धारित परीक्षा के दिन से एक रात पहले दिल्ली में लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था। बाद में राष्ट्रीय राजधानी में परीक्षा आयोजित की गई। एनटीए ने पहले घोषणा की थी कि सीयूईटी-यूजी का तीसरा संस्करण सात दिनों में पूरा हो जाएगा और अंकों का कोई सामान्यीकरण नहीं होगा क्योंकि सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed