फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA SWAYAM July semester results 2024 out at exam.nta.ac.in, total 64877 candidates appeared

NTA SWAYAM July Result: एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर के नतीजे घोषित, कुल 64877 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

Sat, 18 Jan 2025 01:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 18 Jan 2025 01:48 PM IST
सार

NTA SWAYAM July Semester Results 2024: एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर के सीबीटी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा के लिए कुल 64,877 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 63,288 सीबीटी में और 1,589 हाइब्रिड मोड में उपस्थित हुए। 

विज्ञापन
NTA SWAYAM July semester results 2024 out at exam.nta.ac.in, total 64877 candidates appeared
NTA SWAYAM July Semester Results - फोटो : freepik

विस्तार

NTA SWAYAM July Semester Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जून 2024 सेमेस्टर परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर में आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/swayam के माध्यम से अपने परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और ईमेल आईडी दर्ज करके लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन


परीक्षा देश भर के 249 शहरों में 270 परीक्षा केंद्रों पर 517 पेपरों के लिए आयोजित हुई। भाषा के पेपर को छोड़कर प्रश्नपत्र अंग्रेजी में तैयार किया गया था। 
विज्ञापन

 
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "एनटीए की जिम्मेदारी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने, परीक्षा आयोजित करने, अंकों की घोषणा करने और आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा मंत्रालय को परिणाम प्रदान करने तक सीमित है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 64877 उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

आधिकारिक अधिसूचान के अनुसार, 7, 8, 14 और 15 दिसंबर को 8 सत्रों में आयोजित एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा 2024 में कुल 64,877 उम्मीदवार उपस्थित हुए। जिनमें से 63,288 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में और 1,589 हाइब्रिड मोड में उपस्थित हुए।


कुल 459 पाठ्यक्रमों के लिए स्वयं जुलाई के परिणाम घोषित किए गए हैं, जिनमें से सभी सीबीटी मोड में आयोजित किए गए थे। एनटीए ने बताया कि हाइब्रिड मोड में आयोजित शेष परीक्षा के परिणाम प्रक्रियाधीन हैं और उन्हें अलग से घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam/ पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध SWAYAM जुलाई रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • यहां सबमिट पर क्लिक करें इसके बाद, आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब परिणाम की जांच करें और डाउनलोड करें।
  • अब आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed