फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA SWAYAM January 2026 Semester Exam Schedule out; Will be held in June, Check dates here

NTA SWAYAM January 2026: जून में होगी स्वयं जनवरी 2026 की सेमेस्टर परीक्षाएं, नोट करें पूरा शेड्यूल

Fri, 09 Jan 2026 03:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 Jan 2026 03:41 PM IST
सार

NTA SWAYAM January 2026 Exam Schedule: एनटीए ने स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। संबंधित उम्मीदवार नीचे परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
NTA SWAYAM January 2026 Semester Exam Schedule out; Will be held in June, Check dates here
Swayam January 2026 Semester Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA SWAYAM January 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। एग्जाम शेड्यूल नीचे भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

NTA SWAYAM January 2026 Exam Dates: स्वयं जनवरी 2026 परीक्षा का शेड्यूल

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर की परीक्षाएं 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। एनटीए ने 22 और 23 जून 2026 को बफर तारीखें भी घोषित की हैं। तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से जरूरत पड़ने पर इन तारीखों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

  • पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।


प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा। हालांकि, भाषा के पेपर संबंधित भाषाओं में आयोजित किए जाएंगे। एमसीक्यू सेक्शन में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इससे परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।

स्वयं भारत सरकार द्वारा समर्थित एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन शिक्षा पहल है। ये परीक्षाएं 648 कोर्स के लिए आयोजित की जाएंगी। परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (VCBT) और पेन और पेपर टेस्ट शामिल हैं। हर कोर्स के लिए परीक्षा का मोड कोर्स-विशिष्ट विवरण में बताया जाएगा।


आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...
विज्ञापन

ऐसे चेक करें एग्जाम शेड्यूल

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से स्वयं जनवरी 2026 परीक्षा का शेड्यूल चेक करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।
  • स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा तारीखों के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • परीक्षा की तारीखें ध्यान से देखें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और संदर्भ के लिए एक कॉपी अपने पास रखें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिंटेड कॉपी सहेज कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed