फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA SWAYAM January 2025 CBT Result out at exam.nta.ac.in/swayam, exam was held in 227 cities

NTA SWAYAM Result: स्वयं जनवरी सत्र का रिजल्ट जारी, 227 शहरों में हुई थी परीक्षा; अब फटाफट देखें अपना रिजल्ट

Fri, 27 Jun 2025 05:17 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 27 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

NTA SWAYAM January 2025 CBT Result OUT: एनटीए ने स्वयं के तहत आयोजित जनवरी सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
NTA SWAYAM January 2025 CBT Result out at exam.nta.ac.in/swayam, exam was held in 227 cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

NTA SWAYAM January 2025 CBT Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं के तहत आयोजित जनवरी 2025 की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थीं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा

एनटीए प्रत्येक सत्र में स्वयं ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्सेज के लिए सीबीटी और हाइब्रिड मोड में परीक्षाएं आयोजित करता है। जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा इस वर्ष 17, 18, 24, 25 और 31 मई को कुल 10 सत्रों में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में 227 शहरों में आयोजित हुई परीक्षा

इस बार परीक्षा का आयोजन देशभर के 227 शहरों के 310 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। कुल 589 कोर्सेज के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें से 524 कोर्स कंप्यूटर बेस्ड (CBT) मोड में और शेष 65 कोर्स हाइब्रिड मोड में कराए गए।

सहायता के लिए यहां करें संपर्क

अगर उम्मीदवारों को किसी भी तरह की जानकारी या स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे swayam@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या 011-40759000 पर एनटीए हेल्प डेस्क को कॉल कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in/swayam पर जाएं।
  • होमपेज पर "SWAYAM January 2025 Semester Result" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed