NTA SWAYAM 2023: 103 पाठ्यक्रमों के लिए एनटीए स्वयं जनवरी परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NTA SWAYAM January 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 103 पाठ्यक्रमों के लिए स्वयं जनवरी परिणाम घोषित कर दिए हैं। सभी संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA SWAYAM January 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 103 पाठ्यक्रमों के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM January 2023) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं।
इनकी मदद से होगा है डाउनलोड
छात्रों को अपने स्कोर कार्ड देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने के लिए अपनी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा। परीक्षा प्राधिकरण ने पाठ्यक्रमों की एक सूची जारी करते हुए कहा, "103 पाठ्यक्रमों (सभी सीबीटी मोड में आयोजित) के लिए जनवरी 2023-सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम - एलओटी- II, जैसा कि अनुबंध- I में उल्लिखित है, अब एनटीए की वेबसाइट पर होस्ट कर दिए गए हैं।" इसमें कहा गया है कि बाकी के पाठ्यक्रमों के परिणाम प्रक्रियाधीन हैं और उचित समय पर घोषित किए जाएंगे।
एनटीए ने 16 नवंबर को 182 पाठ्यक्रमों के जनवरी सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया। कुल 351 पेपरों के लिए परीक्षा 19, 20 और 21 अक्तूबर को छह सत्रों में 77 शहरों के 102 केंद्रों पर संपन्न कराई गई थी।
एनटीए ने कहा, "एनटीए की जिम्मेदारी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने, परीक्षा आयोजित करने, अंकों की घोषणा करने और आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा मंत्रालय को परिणाम प्रदान करने तक सीमित है।"
एनटीए स्वयं जनवरी 2023 परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
- SWAYAM की आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर NTA SWAYAM जनवरी सेमेस्टर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X