NTA: एनटीए ने विकलांग व्यक्तियों के लिए अलग से जारी की हेल्पलाइन; नोट करें नंबर और ईमेल आईडी
NTA's Helpline For PwD/PwBD: सीयूईटी यूजी परीक्षाओं का आयोजन जारी है। ऐसे में एनटीए ने विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों (PwD) और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए हेल्पलाइन जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA: सीयूईटी यूजी परीक्षा के बीच एनटीए ने अनोखी पहल की है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अपने द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन जारी की है। एनटीए की यह पहल पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार होगी।
एनटीए के ताजा नोटिस में लिखा है, "16 मई 2025 के सार्वजनिक नोटिस के क्रम में, और डब्ल्यू.पी. (सी) संख्या 6501/2025 में दिनांक 15.05.2025 के आदेश के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने एक समर्पित ईमेल आईडी स्थापित की है।"
PwD/PwBD Helpline NTA: पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी हेल्पलाइन
विशेष रूप से विकलांग व्यक्तिय (पीडब्ल्यूडी) और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तिय (पीडब्ल्यूबीडी) अपनी शिकायत ईमेल आईडी - cuetug pwd pwbd@nta.ac.in पर लिखकर भेज सकते हैं। एनटीए लागू कानूनों के अनुसार इन शिकायतों को संबोधित और हल करेगा। इसके अलावा, ये उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं। जिसका टेलीफोन नंबर 011- 4075900/69227700 है।
एनटीए ने कहा है, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ईमेल में परीक्षा का नाम, अपना आवेदन/पंजीकरण नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखें। वे उपर्युक्त ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत प्रस्तुत करते समय सभी प्रासंगिक दस्तावेज (जैसे विकलांगता प्रमाण पत्र) भी संलग्न कर सकते हैं।"
यहां देखें एनटीए का नोटिस
कमेंट
कमेंट X