फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA reschedule 28 Feb's CSIR NET December 2024 for March 2; Updated admit cards out at csirnet.nta.ac.in

CSIR NET Admit Card: दो मार्च को होगी 28 फरवरी की सीएसआईआर नेट परीक्षा, संशोधित प्रवेश पत्र जारी

Sat, 01 Mar 2025 08:09 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 08:09 AM IST
सार

CSIR NET December 2024: एनटीए ने असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी पर निर्धारत 28 फरवरी की सीएसआईआर नेट परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है। इसके साथ ही इस परीक्षा के लिए संशोधित प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
NTA reschedule 28 Feb's CSIR NET December 2024 for March 2; Updated admit cards out at csirnet.nta.ac.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NTA CSIR NET December 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी के लिए पुनर्निर्धारित सीएसआईआर नेट परीक्षा का तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही एजेंसी ने इस परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र इस केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए के ताजा नोटिस के अनुसार, असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी के लिए 28 फरवरी की पुनर्निर्धारित परीक्षा 2 मार्च को शिफ्ट 1 में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र भी बदला गया

एनटीए नोटिस के अनुसार, सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा केंद्र भी बदल दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बदले हुए परीक्षा केंद्र का नाम देखें और एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र के पते के अनुसार केंद्र पर पहुंचें।

तकनीकी खराबी के कारण रद्द हुई थी परीक्षा

असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्र पर पृथ्वी विज्ञान और गणितीय विज्ञान के लिए 28 फरवरी को आयोजित परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई थी। असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी, असम में सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई है।

एनटीए के नोटिस में कहा गया है, "ऐसे सभी उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं और इन्हें एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। कृपया ध्यान दें कि आपका परीक्षा केंद्र भी बदल दिया गया है, इसलिए अपने नए एडमिट कार्ड को ध्यान से देखें और एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र के पते के अनुसार केंद्र पर पहुंचें।"

एनटीए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed