CUET PG 2024: 20-21 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
CUET PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 20 और 21 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के लिए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनटीए ने कहा कि, छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड दिखाना होगा इसके बगैर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने यह भी कहा, “उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जिनकी परीक्षाएं 20 और 21 मार्च के बाद बाद की तारीखों में निर्धारित हैं, उन्हें बाद अपडेट किया जाएगा।”
परीक्षा में 75 प्रश्न होंगे जिनका उत्तर उम्मीदवारों को 1 घंटे 45 मिनट में देना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक आवंटित किए जाएंगे जबकि एक अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 45% अंक प्राप्त करने होंगे।
CUET PG 2024: उम्मीदवार इन बातों का विशेष ख्याल रखें
उम्मीदवारों को समय पर सीयूईटी पीजी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, फोटो और आईडी के साथ जाना होगा।
अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में केवल एक ही गोले को काला करना चाहिए, यदि एक से अधिक विकल्प को काला किया जाता है तो उसे गलत उत्तर माना जाएगा।
CUET PG 2024: ऐसे करें एजमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X