NTA SWAYAM July 2025: स्वयं जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, तीन कोर्स की डेट बदली
NTA SWAYAM July 2025: एनटीए ने जुलाई 2025 सत्र की स्वयं परीक्षाओं के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसकी मदद से उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA SWAYAM July 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न स्वयं कोर्सेज के लिए प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/swayam पर लॉगिन कर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
तीन कोर्स की परीक्षा डेट में बदलाव
इन परीक्षाओं का आयोजन 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। कुछ अनिवार्य परिस्थितियों के कारण एनटीए ने तीन विशिष्ट कोर्सेज के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। संशोधित शेड्यूल नीचे दिया गया है -
| कोर्स कोड | कोर्स नाम | पहले की परीक्षा तारीख | नई परीक्षा तारीख |
|---|---|---|---|
| cec25_ed14 | Basic Concepts in Education | 11 दिसंबर 2025 | 15 दिसंबर 2025 |
| ntr25_ed70 | Basic Instructional Methods | 11 दिसंबर 2025 | 16 दिसंबर 2025 |
| ntr25_ed94 | Student Psychology | 13 दिसंबर 2025 | 16 दिसंबर 2025 |
एडमिट कार्ड नहीं है यह दस्तावेज
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह इंटिमेशन स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर दिखाने के लिए है। वास्तविक एडमिट कार्ड अलग से जारी होगा और उसी में परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया जाएगा।
परीक्षा का मुख्य विवरण
- परीक्षा 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी
- परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी
- दो शिफ्ट - सुबह 9:30 से 12:30 बजे और दोपहर 3:00 से 6:00 बजे
- प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में होगा (केवल भाषा पाठ्यक्रमों को छोड़कर)
- कुल 648 कोर्सेज के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी
- तीन कोर्सेज की डेट संशोधित
परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड करने में दिक्कत होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-6922770 पर संपर्क कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर मेल भेज सकते हैं।
SWAYAM July 2025 Exam City Slip: ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
- "SWAYAM July 2025 Exam City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल ID/एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका परीक्षा शहर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्लिप डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X