फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Releases JEE Main 2026 Registration Demo Link; Exam in January and April

JEE Main 2026: जेईई मेन के लिए डेमो पंजीकरण शुरू; यहां दिए लिंक पर जाकर अच्छे से समझ लें प्रक्रिया

Tue, 07 Oct 2025 01:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 01:35 PM IST
सार

JEE Main 2026: एनटीए ने जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण का डेमो लिंक जारी किया है। इसके माध्यम से उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया को अच्छे से समझ सकते हैं। असली पंजीकरण लिंक जल्द सक्रिय हो जाएगा। परीक्षा जनवरी और अप्रैल 2026 में दो सत्रों में होगी।
 

विज्ञापन
NTA Releases JEE Main 2026 Registration Demo Link; Exam in January and April
JEE Main 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Freepik)

विस्तार

JEE Main 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2026 के पंजीकरण का डेमो लिंक जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस बार परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट demo.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया का डेमो देख सकते हैं।

विज्ञापन

दो सत्रों में होगी परीक्षा

इस डेमो लिंक से उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया को समझने का अवसर मिल रहा है। जेईई मेन के लिए पंजीकरण लिंक जल्द ही सक्रिय होने की उम्मीद है। यह लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। एजेंसी जल्द ही परीक्षा और पंजीकरण की तिथियों की भी घोषणा करेगी।



जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2026 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में होगा।

पंजीकरण शुरू होने से पहले पूरा करें ये काम

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे पंजीकरण शुरू होने से पहले अपने आधार कार्ड, UDID कार्ड और श्रेणी प्रमाणपत्र (Category Certificate) से संबंधित विवरण अपडेट कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी देरी या अस्वीकृति से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2026 Eligibility: पात्रता मानदंड

जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए पात्रता शर्तें निम्नलिखित हैं -

  • जो छात्र वर्ष 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं या 2026 में उपस्थित होने वाले हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थियों के पास कक्षा 12वीं में भौतिकी (Physics) और गणित (Mathematics) अनिवार्य विषय होने चाहिए। इनके साथ रसायन विज्ञान (Chemistry), बायोटेक्नोलॉजी, जीवविज्ञान (Biology) या कोई टेक्निकल वोकेशनल विषय में से एक होना चाहिए।
  • इस परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी न्यूनतम अंकों की आवश्यकता नहीं है।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा नहीं रखी गई है।


देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई (BE) और बीटेक (BTech) में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। यह परीक्षा देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का रास्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed