फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Releases GAT-B and BET 2026 Answer Keys; Challenge Window Open Till May 24

NTA: गेट-बी और बीईटी की उत्तर कुंजी जारी, 54 शहरों और 79 परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन; दर्ज कराएं आपत्ति

Sat, 23 May 2026 05:32 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 23 May 2026 05:32 PM IST
सार

NTA GAT-B 2026 answer key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने GAT-B और BET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा देशभर के 54 शहरों और 79 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब आंसर की चेक कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA Releases GAT-B and BET 2026 Answer Keys; Challenge Window Open Till May 24
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NTA: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने डीबीटी बीईटी (Biotechnology Eligibility Test) और GAT-B 2026 की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के रिकॉर्ड किए गए उत्तर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपनी उत्तर कुंजी (Answer Key) को मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTA द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

17 मई को हुई परीक्षा?

कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं 17 मई 2026 को देश के 54 शहरों में 79 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 26,662 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

इतना लगेगा चुनौती शुल्क

एनटीए ने उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी है, जिसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का अप्रतिदेय शुल्क देना होगा। यह प्रक्रिया 23 मई 2026 से शुरू होकर 24 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से भुगतान करना अनिवार्य है, अन्यथा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

एनटीए ने कहा है कि, उम्मीदवारों को प्रश्न आईडी क्रमबद्ध रूप से दिखाई जाएंगी, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी प्रश्न आईडी के अनुसार ही प्रश्नों को ध्यान से देखें। स्नातक योग्यता परीक्षा (GAT-B) में भाग A में 60 प्रश्न और भाग B में 100 प्रश्न होते हैं, जबकि जैव प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा (BET) में भाग A में 50 प्रश्न और भाग B में 150 प्रश्न शामिल होते हैं।

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • NTA की वेबसाइट exams.nta.nic.in/gat-bet/ पर जाएं और “उत्तर कुंजी के संबंध में चुनौती” पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • “प्रश्न पत्र देखें” पर क्लिक करके अपनी उत्तर पुस्तिका देखें और उसे डाउनलोड/प्रिंट करें।
  • “उत्तर कुंजी देखें/चुनौती दें” पर क्लिक करें।
  • “अपनी आपत्तियां सहेजें” पर क्लिक करें।
  • सही विकल्प चुनें और सहायक दस्तावेज (PDF, अधिकतम 500 KB) अपलोड करें।
  • “चुनौती सहेजें और शुल्क का भुगतान करें” पर क्लिक करें।
  • भुगतान सफल होने के बाद आपकी आपत्ति दर्ज हो जाएगी और रसीद सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed