फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA released the results of the March session of JEE Mains 2021, 100 percentile to two students of Delhi

जेईई मेन 2021: मार्च सत्र का परिणाम जारी, 13 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल

Thu, 25 Mar 2021 04:42 AM IST
Amit Mandal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 25 Mar 2021 04:42 AM IST
विज्ञापन
NTA released the results of the March session of JEE Mains 2021, 100 percentile to two students of Delhi
जेईई मेन परीक्षा के मार्च 2021 सत्र का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए के अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के मार्च सत्र के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें 13 परीक्षार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


सौ प्रतिशत अंक लाने वालों में दिल्ली के सिद्धार्थ कालरा और काव्या चोपड़ा, तेलंगाना के बन्नूरू रोहित कुमार रेड्डी, मदुर आदर्श रेड्डी व जोसयुला वेंकट आदित्य, पश्चिम बंगाल के ब्रतिन मंडल, बिहार के कुमार सत्यदर्शी, राजस्थान के मृदुल अग्रवाल और जेनिथ मल्होत्रा, तमिलनाडु के अश्विन अब्राहम और महाराष्ट्र के अथारवा अभिजीत तांबट और बक्शी गार्गी मारकंड शामिल हैं।
विज्ञापन


जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच हुई थी। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महज 6 दिन में नतीजे जारी 
एनटीए ने महज छह दिन में नतीजे जारी कर दिया है। पहली बार जेईई मेन 2021 में हिंदी, अंग्रेजी के साथ 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित हुई थी। परीक्षा में 619638  परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पहली बार जेईई मेन 2021 की चार अलग-अलग सत्र में परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इन चारों सत्र के बाद एनटीए जेईई मेन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जेईई मेन 2021 का मेरिट स्कोर जारी करेगा। उसी से आगे आईआईटी में दाखिले की जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए टॉप ढाई लाख छात्रों का चयन और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों, एनआईटी, आईआईआईटी में दाखिले होंगे।


6.21 लाख छात्रों ने दी थी जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा
इस साल मार्च सत्र के लिए 6.21 लाख छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा दी थी। अब मार्च सत्र का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।  

27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक होगी अप्रैल सत्र की जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन 2021 अप्रैल सत्र की परीक्षा 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच होगी। अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो अभी नहीं खुली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed