फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Rejects NEET OMR Tampering Claims of 5 Candidates Including Kanpur's Arya Singh, Says Scores Are Correct

NEET OMR Row: वायरल दावों पर NTA का बड़ा खुलासा, कानपुर की आर्या समेत पांच अभ्यर्थियों के आरोपों को बताया गलत

Mon, 20 Jul 2026 12:18 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 12:18 PM IST
सार

NEET UG OMR Row: नीट यूजी की ओएमआर शीट में गड़बड़ी को लेकर उठे विवाद पर एनटीए ने सफाई जारी की है। एजेंसी ने पांच अभ्यर्थियों के दावों को रिकॉर्ड के विपरीत बताते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। इन पांच मामलों में कानपुर की आर्या सिंह का मामला भी शामिल है। आइए जानते हैं एनटीए ने बयान में क्या कहा...
 

विज्ञापन
NTA Rejects NEET OMR Tampering Claims of 5 Candidates Including Kanpur's Arya Singh, Says Scores Are Correct
NEET UG OMR Row - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG OMR Row: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 की ओएमआर शीट को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने पांच अभ्यर्थियों के मामलों की जांच के बाद यह बयान जारी किया है। इन मामलों में कानपुर की आर्या सिंह का मामला भी शामिल है। आर्या ने दावा किया था कि OMR शीट के अनुसार उसे 609 नंबर मिलने चाहिए थे, लेकिन Re-NEET के रिजल्ट में उसे 540 नंबर मिले, जोकि अचानक से घटकर अचानक 167 हो गए।

विज्ञापन

वायरल दावों पर एनटीए ने क्या कहा?

एनटीए ने कहा कि उनके रिकॉर्ड में मौजूद मूल ओएमआर शीट सुरक्षित है और उसी के आधार पर परिणाम घोषित किए गए हैं। एनटीए के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कई ओएमआर शीट डिजिटल रूप से बदली गई या फर्जी हैं।

विज्ञापन


आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल उन 5 बड़े मामलों का पूरा सच, जिस पर एनटीए ने बिंदुवार जवाब दिया है...
 

आर्या सिंह के मामले में NTA ने क्या कहा?

एनटीए के अनुसार, आर्या सिंह (Application No. 260410434102) की मूल ओएमआर शीट एजेंसी के रिकॉर्ड में सुरक्षित है। ओएमआर रिस्पॉन्स की (Response Key) चुनौती अवधि के दौरान यह शीट उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर भी भेजी गई थी।

एजेंसी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही ओएमआर शीट उसी मूल शीट का डिजिटल रूप से बदली गई है। इसमें एक कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर का समय मूल शीट में 3:45 बजे था, जिसे बदलकर 2:45 बजे कर दिया गया। एनटीए ने दावा किया कि वायरल ओएमआर में डिजिटल बदलाव के कई अन्य संकेत भी मिले हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया कि आर्या सिंह के 167 अंक सही हैं और परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है।

लक्ष्य सिंह के दावे पर क्या मिला?

लक्ष्य सिंह (Application No. 260412053016) के मामले में एनटीए ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद मूल ओएमआर शीट और उम्मीदवार को ई-मेल की गई ओएमआर एक जैसी हैं।

एजेंसी के अनुसार, वायरल ओएमआर में कई ऐसे उत्तरों के गोले (बबल) भरे हुए दिखाए गए हैं, जो वास्तविक ओएमआर में मौजूद ही नहीं हैं। जांच में पाया गया कि अतिरिक्त उत्तर डिजिटल माध्यम से जोड़े गए हैं।

एनटीए ने बताया कि 180 प्रश्नों में से लक्ष्य सिंह ने 54 प्रश्न हल किए, जिनमें 34 सही और 20 गलत थे, जबकि 126 प्रश्न बिना उत्तर के छोड़े गए थे। उनका 116 अंकों का परिणाम सही पाया गया।

विज्ञापन

अभय यादव के दावे को भी एनटीए ने खारिज किया

अभय यादव (Application No. 260411367191) के मामले में भी एनटीए ने रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी के अनुसार, अभ्यर्थी ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि उन्होंने केवल 5 प्रश्न छोड़े थे और उनका परिणाम 634 अंक होना चाहिए था।

हालांकि एनटीए ने कहा कि रिकॉर्ड इसके विपरीत है। वास्तविक ओएमआर के अनुसार अभय यादव ने 44 प्रश्न बिना उत्तर के छोड़े थे। एजेंसी के रिकॉर्ड में मौजूद ओएमआर और अंक गणना पूरी तरह एक-दूसरे से मेल खाते हैं। एनटीए ने दोहराया कि अभय यादव के 164 अंक सही हैं और परिणाम में कोई गलती नहीं है।

प्रतिभा त्रिवेदी की वायरल OMR पर भी सफाई

प्रतिभा त्रिवेदी (Application No. 260412140662) के मामले में एनटीए ने कहा कि उनके रिकॉर्ड में मौजूद मूल ओएमआर शीट सुरक्षित है और उसे भी निर्धारित समय पर अभ्यर्थी के पंजीकृत ई-मेल पर भेजा गया था।

एजेंसी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित ओएमआर शीट वास्तविक शीट का डिजिटल रूप से बदला गया संस्करण है। यह एनटीए के रिकॉर्ड में मौजूद ओएमआर नहीं है और इसमें व्यापक स्तर पर डिजिटल बदलाव किए गए हैं। एनटीए ने बताया कि प्रतिभा त्रिवेदी के 38 अंक सही हैं और परिणाम यथावत रहेगा।

अवनीश श्रीवास्तव के मामले में क्या मिला?

अवनीश श्रीवास्तव (Application No. 260411198880, Roll No. 2001805051) के मामले में एनटीए ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद मूल ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी का सही नाम, पिता का नाम मुकेश कुमार, माता का नाम रेखा कुमारी, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

एजेंसी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल ओएमआर शीट एनटीए द्वारा जारी की गई शीट नहीं है। उसमें "अजीत सिंह, पिता श्री लखन सिंह और माता श्रीमती रीना सिंह" नाम दर्ज किया गया है। एनटीए ने स्पष्ट किया कि इस नाम और अभिभावकों के विवरण वाला कोई भी अभ्यर्थी NEET UG 2026 के डेटाबेस में पंजीकृत नहीं है।

एनटीए का कहना है कि वायरल दस्तावेज वास्तव में अवनीश श्रीवास्तव की मूल ओएमआर का डिजिटल रूप से दोबारा तैयार किया गया संस्करण है। इसमें पहचान संबंधी जानकारी बदल दी गई है और ओएमआर के मुद्रित हिस्से को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) या ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) आधारित तकनीक से दोबारा तैयार किया गया है। इस प्रक्रिया के कारण कई स्पष्ट त्रुटियां भी दिखाई देती हैं, जिन्हें केवल पेन से नहीं बदला जा सकता। एजेंसी ने कहा कि अवनीश श्रीवास्तव की मूल ओएमआर का सही मूल्यांकन किया गया है और उनके 337 अंक सही हैं।

फर्जी ओएमआर बनाना या फैलाना अपराध

एनटीए ने सभी मामलों में दोहराया है कि फर्जी ओएमआर उत्तर पुस्तिका तैयार करना, उसे डिजिटल रूप से बदलना, प्रसारित करना या सार्वजनिक परीक्षा के रिकॉर्ड के विपरीत दावे करना लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत दंडनीय अपराध है।

एजेंसी ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अप्रमाणित दस्तावेजों और भ्रामक दावों पर विश्वास न करें। NEET UG 2026 से जुड़ी आधिकारिक जानकारी केवल एनटीए द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर ही मान्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed