फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA PhD Entrance Test 2023 New Update on Reservation policy and Negative Marking check here

NTA PhD Entrance Test 2023: आरक्षण नीति और निगेटिव मार्किंग पॉलिसी में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़िए क्या है अपडेट

Sat, 12 Aug 2023 06:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 06:28 PM IST
सार

NTA PhD Entrance Test 2023: एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 पर एक जरूरी सूचना जारी की गई है। इस सूचना के माध्यम से आरक्षण नीति, निगेटिव मार्किंग और बाकी चीजों में हुए बदलावों के बारे में जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
NTA PhD Entrance Test 2023 New Update on Reservation policy and Negative Marking check here
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

NTA PhD Entrance Test 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यानी एनटीए ने एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 पर एक जरूरी सूचना जारी की है। इस सूचना के माध्यम से एनटीए ने आरक्षण नीति, निगेटिव मार्किंग और बाकी चीजों में हुए बदलावों के बारे में जानकारी दी है। यह महत्वपूर्ण सूचना एनटीए की ओर से जारी की गई है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालयों को करना होगा नीति का पालन

एनटीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले सभी विश्वविद्यालयों को इस जारी की गई आरक्षण नीति का पालन करना होगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हे इस अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमन सेक्शन में कॉमर्स/फाइनेंस, कला एवं संस्कृति और ह्यूमैनिटीज़ विषय अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे, यानी द्विभाषी होंगे। विज्ञान विषय केवल अंग्रेजी में होंगे। भाषा विज्ञान (linguistics), आधुनिक भारतीय भाषा (modern Indian language) और साहित्यिक अध्ययन (literary studies) को छोड़कर लैंगवेज टेस्ट केवल संबंधित भाषाओं में ही होंगे। 

विज्ञापन

सूचना के अनुसार, प्रवेश परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पहले ही अप्लाई कर दिया है, वे करेक्शन विंडो के दौरान अपने विषय बदल सकते हैं।

एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत 9 अगस्त को हो चुकी है और 8 सितंबर, 2023 रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख है। करेक्शन विंडो 9 सितंबर को खुलेगी और 11 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार इस बात का ख्याल रखें परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। प्रश्न पत्र में दो खंड होंगे- खंड 1 रिसर्च मैथडोलॉजी और खंड 2 स्पेसिफिक विषय होगा। क्वेशचन पेपर में पूछे गए सभी प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में भाषाओं को छोड़कर अंग्रेजी में सौ एमसीक्यू प्रश्न आएंगे। अधिक जानकारी के लिए एनटीए पीएचडी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed