NEET UG 2022: 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, नीट यूजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NEET UG 2022 Result Declared : स्नातक चिकित्सा और दंत चिकित्सा प्रवेश परीक्षा के लिए 18.72 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2022 Result Declared: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने NEET UG परिणाम और फाइनल आंसर की जारी कर दिए हैं। यह आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट पर नीट रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के स्टेप्स दिए गए हैं।
NEET UG 2022: 18.72 लाख से अधिक उम्मीदवार थे पंजीकृत
स्नातक चिकित्सा और दंत चिकित्सा प्रवेश परीक्षा के लिए 18.72 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी 18 अगस्त को जारी की गई थी और 04 सितंबर को कुछ छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम अब जारी किया गया है और वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
Read Also: NEET Result 2022 Live: नीट यूजी 2022 का परिणाम जारी, 993069 छात्रों ने पास की परीक्षा
NEET UG Result 2022: एक नजर में परीक्षा परिणाम
परीक्षा में 18 लाख 72 हजार 343 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 17 लाख 64 हजार 571 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 01 लाख 07 हजार 772 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थियों में 10 लाख 64 हजार 794 छात्राएं तथा 08 लाख 07 हजार 538 छात्र शामिल थे। वहीं परीक्षा देने वालों में 10 लाख 01 हजार 15 छात्राएं तथा 07 लाख 63 हजार 545 छात्र शामिल हैं। परिणामों में कुल 09 लाख 93 हजार 69 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किया गया है।
NEET UG 2022: इन केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा
मेडिकल प्रवेश परीक्षा 497 भारतीय शहरों और अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत सिटी में आयोजित की गई थी। वहीं, चार सितंबर, 2022 को कोल्लम, श्रीगंगानगर, नागौर, कुशीनगर, भिंड, होशंगड, बेगूसराय और ठाणे में प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम आयोजित किया गया था। दूसरी बार परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की गई थी।
NEET UG Result 2022: कैसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'नीट 2022 परिणाम' पर क्लिक करें। -
अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें। -
नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें। -
NEET UG 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X