NTA NCET 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
NTA NCET 2024 Exam City Slip: एनटीए ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 12 जून को किया जाएगा। उम्मीदवार अब जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA NCET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in के माध्यम से एनसीईटी परीक्षा शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से उम्मीदवारों को पता चल सकेगा कि उनका परीक्षा केन्द्र किस शहर में स्थित होगा।
12 जून से होगी परीक्षा
एनटीए 12 जून को एनसीईटी परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए ने कहा, "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह एनसीईटी के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह परीक्षा केंद्र के शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा हो सके। एनसीईटी एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।"
एनटीए ने आगे कहा कि उम्मीदवारों की शहर की पसंद को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास किया गया है। अगर शहर की सूचना पर्ची या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है, तो उम्मीदवार एनटीए को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ncet@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।
एनसीईटी 2024 परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए भाग लेने वाले केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) सहित अन्य संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
उम्मीदवार एनसीईटी 2024 शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "NCET 2024 सिटी अलॉटमेंट" लिंक देखें।
- अब लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एनसीईटी 2024 शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- एनसीईटी 2024 शहर आवंटन पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X