{"_id":"5e182b908ebc3e87b17f5dc4","slug":"nta-jee-main-2020-january-exam-cutoff-for-general-obs-sc-st-jee-mains-2019-cutoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2020: परीक्षा खत्म, जानें इस बार कितनी रहेगी कटऑफ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2020: परीक्षा खत्म, जानें इस बार कितनी रहेगी कटऑफ
Fri, 10 Jan 2020 01:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (JEE Main 2020 - Joint Entrance Examination) का आयोजन पूरा हो चुका है। देशभर में बने सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर 6 जनवरी 2020 से लेकर 9 जनवरी 2020 तक इस परीक्षा का संचालन किया गया। अब इसमें शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को कटऑफ का इंतजार है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार जेईई मेन में पूछे गए प्रश्नों की जटिलता का स्तर मध्यम रहा। हालांकि भौतिकशास्त्र (Physics) और गणित (Maths) के कई सवाल थोड़े ट्रिकी थे। प्रश्नों के जटिलता के स्तर को देखते हुए विशेषज्ञ बता रहे हैं कि जेईई मेन जनवरी 2020 परीक्षा की कटऑफ कितनी जा सकती है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इस बार जिन अभ्यर्थियों को 200 से 210 अंक मिल रहे हैं, वे 99 परसेंटाइल तक की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं प्रश्नों के स्तर को देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 90 के आसपास हो सकती है। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 50 से 70 के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : Lunar Eclipse: नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण देख सकते हैं या नहीं, क्या कहता है विज्ञान
बता दें कि जनवरी 2020 में हुए जेईई मेन में देशभर से करीब 11 लाख अभ्यर्थी इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग की परीक्षाओं में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने किया। एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इसके परिणाम की घोषणा 31 जनवरी 2020 को की जाएगी।
जनवरी परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद अप्रैल 2020 में होने वाले जेईई मेन की प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। अप्रैल में जेईई मेन का आयोजन 3 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल 2020 तक प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें : DU Admission 2020: जानें कब से मिलेंगे आवेदन फॉर्म, इस बड़े बदलाव की तैयारी
एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X