फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA issued notice against impersonation of agency, its officials for NEET, other exams

NTA: एनटीए के नाम पर हो रही धोखाधड़ी! नीट के अभ्यर्थियों को भी बनाया जा रहा शिकार, एजेंसी ने जारी की एडवाइजरी

Wed, 24 Jul 2024 07:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

NTA Notice: एनटीए ने एक बयान जारी कर लोगों को बताया कि कुछ लोग फर्जी वेबसाइट के जरिए एनटीए और उसके अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। एनटीए ने इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
NTA issued notice against impersonation of agency, its officials for NEET, other exams
एनटीए के नाम पर हो रही धोखाधड़ी की कोशिश! - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NTA Warning: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आम जनता को राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) और एनटीए द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं से संबंधित धोखाधड़ी के प्रति सचेत रहने के लिए चेताया है। दरअसल, ऐसा देखने में आया है कि कुछ बेइमान तत्व एजेंसी और उसके अधिकारियों का प्रतिरूपण कर रहे हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों को इस फर्जीवाड़े के प्रति आगाह किया है। परीक्षण एजेंसी ने NTA और NEET की आधिकारिक वेबसाइटों को भी सूचीबद्ध किया है।

विज्ञापन


एनटीए ने एक बयान जारी कर लोगों को बताया कि कुछ लोग फर्जी वेबसाइट के जरिए एनटीए और उसके अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। बयान में कहा गया है, "कुछ बेईमान तत्व विभिन्न वेबसाइट के जरिए एनटीए और उसके अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। कुछ अन्य लोग भी एनटीए अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।"
विज्ञापन


एजेंसी ने जनता को सूचित किया कि वे नीट ओएमआर शीट में हेरफेर के मुद्दे में एजेंसी और उसके अधिकारियों के नाम का उपयोग करने वाले लोगों के प्रति सचेत रहें। एनटीए ने कहा “इसलिए जनता को इस तरह के प्रतिरूपण या NEET (UG)-2024 या NTA की किसी अन्य परीक्षा के मामले में OMR में हेरफेर से संबंधित किसी भी मुद्दे के लिए NTA और उसके अधिकारियों के नाम का उपयोग करने वाले लोगों के प्रति सचेत रहने के लिए सूचित किया जाता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने यह भी दोहराया कि एनटीए और एनईईटी की “वास्तविक” वेबसाइट क्रमशः nta.ac.in और exam.nta.ac.in/NEET/ हैं। बयान में आगे कहा गया है, "आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट देखते रहें।"

एनटीए हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे कि नीट, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट), कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में कथित पेपर लीक, कदाचार, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण, स्थगन की घटनाओं को लेकर हमले के केंद्र में रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed