फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA has released NEET UG 2024 Final answer key at exams.nta.ac.in; Know how to calculate your probable score

NEET UG 2024: नीट यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड; ऐसे जानें अपना स्कोर

Tue, 04 Jun 2024 08:11 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 08:11 AM IST
सार

NEET UG 2024 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंको की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA has released NEET UG 2024 Final answer key at exams.nta.ac.in; Know how to calculate your probable score
NEET UG Answer Key (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar ujala

विस्तार

NEET UG Answer Key 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने आज, 4 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी (NEET UG Final Answer Key 2024) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंको (NEET UG 2024 Score) की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन


NEET UG 2024 फाइनल आंसर-की पीडीएफ फॉर्म में जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को NEET UG 2024 फाइनल आंसर की तक पहुंचने और डाउनलोड करने के लिए किसी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन

स्कोर की गणना करने के चरण

उम्मीदवार NEET UG अंतिम उत्तर कुंजी 2024 की मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं -

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ें।
  • गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
  • प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।


नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई। इस उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को 01 जून सुबह 11:00 बजे तक का समय दिया गया था। प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद एनटीए ने अब अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।

NEET UG 2024 Final Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उम्मीदवार नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, NEET UG 2024 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • संभावित अंकों की गणना करने के लिए उत्तरों का मिलान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed