फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Denies JEE Mains Paper Leak claims; Check notice here

JEE Mains 2026: क्या जेईई मेन परीक्षा का पेपर लीक हुआ? जानें एनटीए ने स्पष्टीकरण में दिया क्या जवाब

Wed, 21 Jan 2026 07:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 21 Jan 2026 07:29 PM IST
सार

JEE Mains 2026: जेईई मेन परीक्षा आज से देशभर में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है। पहले ही दिन सोशल मीडिया पर पेपर लीक की चर्चाएं होनी लगीं। ऐसे में एनटीए ने इन चर्चाओं पर स्पष्टीकरण दिया है।
 

विज्ञापन
NTA Denies JEE Mains Paper Leak claims; Check notice here
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Mains Paper Leak Rumors: सोशल मीडिया पर जेईई मेन परीक्षा के पेपर लीक की खबरें चल रही थीं। ऐसे में एनटीए ने अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र-1 के पेपर लीक की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एजेंसी ने छात्रों को चेताया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल रही पेपर लीक की खबरों पर भरोसा न करें।

विज्ञापन


यह घोषणा सत्र-1 परीक्षा के पहले दिन की गई है। जेईई मेन परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। 21 जनवरी को पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई।
विज्ञापन


यह परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई/बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है। जेईई मेन 2026 का सत्र-2 अप्रैल 2026 में आयोजित होगा।

Image

एनटीए की स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी

  • ऐसी अफवाहें फर्जी और धोखाधड़ी वाली हैं।
  • अक्सर ये पैसे या निजी जानकारी की मांग करती हैं।
  • इनके चक्कर में फंसने से आर्थिक नुकसान और गलत जानकारी मिल सकती है।
  • एनटीए ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर भरोसा करें।

जल्द जारी होगा 28 और 29 जनवरी का प्रवेश पत्र

  • एनटीए जल्द ही 28 और 29 जनवरी 2026 के एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी करेगा।
  • छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि तैयार रखना होगा।
  • हॉल टिकट की प्रिंट और वैलिड आईडी प्रूफ अनिवार्य है।
  • इन दस्तावेजों के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा का शेड्यूल

जेईई मेन 2026 सत्र-1 की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए दो शिफ्ट रखी गई हैं: पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। पेपर 1 के एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे।

सत्र-2 की परीक्षा 28 और 29 जनवरी 2026 को होगी, जिसमें पेपर 1 (बीई/बीटेक), पेपर 2A (बी.आर्किटेक्चर), पेपर 2B (बी.प्लानिंग) और पेपर 2A+2B शामिल हैं। इन परीक्षाओं के लिए भी पहली और दूसरी शिफ्ट निर्धारित की गई हैं। एडमिट कार्ड समय आने पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed