फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA CUET PG Admit Card 2022 Released TODAY at cuet.nta.nic.in: All important details

CUET PG Admit Card: सीयूईटी पीजी के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा देने जाने से पूर्व जरूर करें यह काम

Thu, 08 Sep 2022 07:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 07:01 PM IST
सार

CUET PG Admit Card 2022 Released: हाल ही की परीक्षाओं में परीक्षा के दिन ही एग्जाम सेंटर यानी परीक्षा केंद्र बदल जाने के मामले सामने आए हैं। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से करीब चार घंटे पूर्व एक बार पुन: अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
NTA CUET PG Admit Card 2022 Released TODAY at cuet.nta.nic.in: All important details
CUET PG Admit Card 2022 Released - फोटो : UGC- NTA

विस्तार

CUET PG Admit Card 2022 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट, (CUET PG)  2022 एडमिट कार्ड गुरुवार, 08 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। एनटीए की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड आगामी दिनों की परीक्षा जो कि 09, 10, 11 और 12 सितंबर को होनी है, के लिए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि निर्धारित शेड्यूल के लिए सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएट 2022 परीक्षा 12 सितंबर को समाप्त होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

 

CUET PG अंतिम समय में बदल जाता है परीक्षा केंद्र!

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी परीक्षाओं के लिए अपने सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन विवरण तैयार रखें। हाल ही की परीक्षाओं में परीक्षा के दिन ही एग्जाम सेंटर यानी परीक्षा केंद्र बदल जाने के मामले सामने आए हैं। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से करीब चार घंटे पूर्व एक बार पुन: अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। ताकि परीक्षा केंद्र बदलने की स्थिति में आपके पास नए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय मिल सके। आपको अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर रखनी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG 2022 एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य

हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है, लेकिन एनटीए की वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का अपडेट जारी हो चुका है। जो उम्मीदवार नौ सितंबर के बाद परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार एनटीए सीयूसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। CUET PG 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या आदि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को CUET PG 2022 एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है।

 

विज्ञापन

CUET PG 2022 विभिन्न विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला 

हाल ही में, NTA ने दो दिनों में होने वाली CUET PG परीक्षा के संबंध में एक स्पष्टीकरण भी जारी किया। जारी नोटिस के अनुसार, कुछ पेपर दो दिनों में आयोजित किए जाएंगे, क्योंकि सीयूसीईटी पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा लिखने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा थी। इसलिए, इस स्थिति को समायोजित करते हुए नई परीक्षा तिथियां जारी की गईं। CUET PG 2022 एडमिट कार्ड सीयूईटी स्कोर को स्वीकार करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले सभी पेपरों के लिए है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed