फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA CUET 2024 answer key soon at exams.nta.ac.in; download set-wise pdf link

CUET UG 2024 Answer Key: सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी जल्द जारी होने की उम्मीद, यहां पढ़ें नोटिस

Sun, 30 Jun 2024 11:22 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 30 Jun 2024 11:22 AM IST
सार

CUET UG 2024 Answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2024) की उत्तर कुंजी जल्द ही किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
NTA CUET 2024 answer key soon at exams.nta.ac.in; download set-wise pdf link
CUET UG 2024 Answer key - फोटो : Amar ujala

विस्तार

CUET UG 2024 Answer key: उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी उत्तर कुंजी 2024 जल्द ही किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी आधिकारिक तौर पर जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट- exams.nta.ac.in. से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


एनटीए छात्रों को सीयूईटी अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने का अवसर भी प्रदान करेगा। इसके साथ ही एनटीए सीयूईटी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी अपलोड करेगा।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, चुनौती विंडो बंद होने के बाद कोई भी चुनौती या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना सीयूईटी आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना आवश्यक है। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा पूरे भारत में हाइब्रिड मोड में 15 से 24 मई और 29 मई तक आयोजित की गई थी।

सीयूईटी यूजी 2024 13.48 करीब लाख छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। जो छात्र सीयूईटी यूजी के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी पर आपत्ति/चुनौती दे सकते हैं। उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना होगा।  

CUET UG 2024 Answer key: उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?
 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी Exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • CUET UG 2024 उत्तर कुंजी विकल्प (लिंक अभी तक सक्रिय नहीं है) पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सीयूईटी यूजी 2024 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए  एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed