फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA BET 2025: Registration Open for Biotechnology Eligibility Test, Know Eligibility Criteria

NTA BET 2025: जैव प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है पंजीकरण

Wed, 05 Mar 2025 04:53 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 05 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

NTA BET 2025 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जैव प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इच्छुक और  योग्य उम्मीदवार 28 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA BET 2025: Registration Open for Biotechnology Eligibility Test, Know Eligibility Criteria
NTA BET 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

NTA BET 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 फरवरी 2025 से शुरू कर दी है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 28 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in/DBT/) या nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) के क्षेत्र में रिसर्च फेलोशिप प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उम्मीदवारों को डॉक्टरेट स्तर पर शोध करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, BET 2025 परीक्षा 13 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) प्रारूप में होगी और इसकी कुल अवधि 180 मिनट (3 घंटे) निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल उम्मीदवारों को DBT-JRF फेलोशिप का लाभ मिलेगा, जो उन्हें बायोटेक्नोलॉजी और उससे जुड़े विषयों में शोध करने के लिए सहायता प्रदान करेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास एम.एस.सी./एम.टेक./एमवीएससी जैसी न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए। डिग्री बायोटेक्नोलॉजी और उससे संबंधित विषयों में होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयनित होने पर उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपनी डिग्री पूरी करनी होगी।
 
जनरल/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी (एनसीएल), एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

जैव प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा (BET) 2025 के लिए पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/DBT/ पर जाएं।
  • होमपेज पर 'BET 2025: रजिस्टर/लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें और आवेदन पत्र भरें।
  • यहां आवश्यक पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed