फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Begins CMAT 2023 Registration at cmat.nta.nic.in; Apply by March 6

CMAT 2023: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, एमबीए दाखिला परीक्षा में ऐसे करें आवेदन

Tue, 14 Feb 2023 01:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

CMAT 2023 Registration Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार MBA के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA Begins CMAT 2023 Registration at cmat.nta.nic.in; Apply by March 6
CMAT - Common Management Admission Test - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CMAT 2023 Registration Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (MBA) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि छह मार्च, 2023 है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नवीनतम अधिसूचना में कहा कि सीमैट (CMAT 2023) हर साल एआईसीटीई से संबद्ध और भाग लेने वाले संस्थानों में एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन

CMAT 2023 परीक्षा अवधि

सीएमएटी परीक्षा 2023 तीन घंटे की अवधि और केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इस साल की परीक्षा के लिए सीएमएटी अधिसूचना भी जारी की है। छात्र पात्रता, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा संबंधी विवरण देख सकेंगे। सामान्य वर्ग से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का सीएमएटी आवेदन पत्र 2023 शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी, एसटी, जनरल-ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर की महिला उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

CMAT 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    CMAT 2023 पंजीकरण : 13 फरवरी से 06 मार्च, 2023 को शाम 05 बजे तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 मार्च (रात 11.50 बजे तक)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    करेक्शन विंडो : 07 मार्च से 09 मार्च, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीएमएटी एडमिट कार्ड : घोषणा बाद में की जाएगी
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीएमएटी परीक्षा तिथि : घोषणा बाद में की जाएगी

 

विज्ञापन

CMAT 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in या nta.ac.in के माध्यम से CMAT 2023 फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चार चरणों का पालन कर सकते हैं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण - अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें - मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    CMAT 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र जमा करें - डाउनलोड करें, CMAT 2023 आवेदन पत्र के पुष्टि पृष्ठ की एक प्रति सहेजें।

 

CMAT 2023 के लिए Image Upload

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्कैन की गई एक हालिया तस्वीर 10Kb-200Kb या तो रंगीन या काले और सफेद रंग में 80% चेहरा सफेद बैकग्राउंड में कान सहित दिखाई दे। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार के स्कैन किए हुए हस्ताक्षर की इमेज का आकार 4kb-30kb के मध्य।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यदि लागू हो तो उम्मीदवार के स्कैन किया गया पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र फ़ाइल का आकार 5Kb-300Kb होना चाहिए।



CMAT 2023 के लिए आवेदन शुल्क

नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई के माध्यम से एसबीआई/ एचडीएफसी बैंक का उपयोग करके शुल्क का भुगतान करें और भुगतान किए गए शुल्क का प्रमाण रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed