CSIR-UGC NET December: सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर सत्र का कार्यक्रम घोषित, आवेदन शुरू; इस दिन होगी परीक्षा
CSIR-UGC NET December Notification: सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
इस परीक्षा का उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)’, ‘सहायक प्रोफेसर पद’ तथा ‘पीएचडी में प्रवेश’ के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता तय करना है।
27 अक्तूबर तक करें आवेदन पत्र में सुधार
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करना होगा। शुल्क के सफल भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2025 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार का विकल्प 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर 2025 रात 11:50 बजे तक केवल वेबसाइट पर ही उपलब्ध रहेगा।
18 दिसंबर को होगी परीक्षा
परीक्षा की तिथि 18 दिसंबर 2025 निर्धारित है। परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट (03 घंटे) होगी और यह दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा शिफ्ट 2 दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा शहर की घोषणा, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि तथा रिकॉर्ड किए गए उत्तर और अनंतिम उत्तर कुंजी का प्रदर्शन की जानकारी एनटीए की वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X