फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Now CEED will be considered as equivalent to GATE no exam will have to be given for admission in PhD

CEED: अब गेट के समकक्ष  माना जाएगा सीईईडी, पीएचडी में दाखिले के लिए नहीं देनी होगी परीक्षा

Fri, 16 Sep 2022 05:33 AM IST
देव कश्यप सीमा शर्मा, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Sep 2022 05:33 AM IST
सार

नए नियमों के तहत सीईईडी क्वालिफाइड उम्मीदवारों को भी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के समकक्ष माना जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मांग पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) इसके नियमों में बदलाव के लिए बैठक आहूत की है।

विज्ञापन
Now CEED will be considered as equivalent to GATE no exam will have to be given for admission in PhD
पीएचडी प्रवेश परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएचडी करने वालों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) क्वालिफाइड उम्मीदवारों को पीएचडी में सीधे दाखिला मिलेगा। अभी तक दाखिले के लिए लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य है, लेकिन केंद्र सरकार नियमों में बदलाव करने जा रही है।

विज्ञापन


नए नियमों के तहत सीईईडी क्वालिफाइड उम्मीदवारों को भी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के समकक्ष माना जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मांग पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) इसके नियमों में बदलाव के लिए बैठक आहूत की है।
विज्ञापन


दो अलग-अलग नियमों से रहता है विवाद
बता दें कि आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी और विश्वविद्यालयों में मॉस्टर ऑफ डिजाइन और पीएचडी दाखिले के लिए आईआईटी हर साल जेईई एडवांस और गेट की तर्ज पर कॉमन एंट्रेेस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) की परीक्षा आयोजित करता है। इसकी मेरिट से ही आगे दाखिला मिलता है, लेकिन पीएचडी में दाखिले के लिए इन उम्मीदवारों को दोबारा लिखित परीक्षा देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गेट क्वालिफाइड उम्मीदवारों को पीएचडी दाखिले के लिए लिखित परीक्षा से छूट रहती है। इन्हीं दो अलग-अलग नियमों को लेकर अक्सर विवाद रहता है। एआईसीटीई ने सीईईडी को लेकर पहले ही नियमों में बदलाव का फैसला लिया है। इसी के बाद एआईसीटीई ने नियमों में बदलाव को लेकर यूजीसी को इसका प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed