Education Conclave: असम के इन पांच कॉलेजों को दिया जाएगा विश्वविद्यालय का दर्जा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
असम सरकार के नेतृत्व में, एक उत्तर-पूर्व शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है; केंद्र और राज्य के अधिकारी 1 दिवसीय विचार-विमर्श करेंगे। 21वीं सदी के परिवर्तनकारी समाज में पीएम मोदी ने NEP को बड़ा साधन बनाया : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के पांच स्वायत्त कॉलेज -लखीमपुर, नोगांव में स्थित दो कॉलेज, जेबी लॉ कॉलेज, जोरहाट; सिबसागर कॉलेज, सिबसाग और हांडीक कॉलेज, गुवाहाटी को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। इस बात की घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) सभागार में नॉर्थ ईस्ट एजुकेशन कॉन्क्लेव में संबोधन के दौरान की है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू भी मौजूद थे।
अगले दो वर्षाे में मिलेगा यह दर्जा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीमपुर, नोगांव, जोरहाट (जेबी लॉ कॉलेज) के हमारे स्वायत्त कॉलेजों के साथ-साथ सिबसागर कॉलेज और हांडीक कॉलेज को अगले दो वर्षों में विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। असम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन में प्रगति की है। राज्य सरकार ने नीति के कार्यान्वयन के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है, मसौदा कार्यान्वयन नीति तैयार है और राज्य शिक्षा आयोग तैयार है।
असम 6 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद खर्च करने वाला एकमात्र राज्य
वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में 180 क्षेत्रीय भाषाएं हैं और हम चाहते हैं कि असम जाति, जनजाति, भाषा-आधारित शिक्षा प्रणाली के लिए एक प्रयोगशाला बने। भारत सरकार इसके लिए आवश्यक हर संसाधन को प्राथमिकता देगी। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि असम सरकार शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पाद का 6 फीसदी खर्च करने वाला एकमात्र राज्य हो सकता है। उत्तर-पूर्व में बायो-मास आधारित अक्षय ऊर्जा का मूल्य रहा है; इसे छात्रों के शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा और इसके आर्थिक परिवर्तन में भूमिका निभाई जाएगी।
Assam govt might be the only state to spend 6% of GDP on education. Bio-mass based renewable energy has been of value in the north-east; it'll be inculcated into students' educational curriculum & play a role in its economic transformation: Union Education Min Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/daO6JVhAyf
— ANI (@ANI) November 20, 2021
कमेंट
कमेंट X