NORCET-8 Schedule: नोर्सेट-8 का शेड्यूल घोषित; इस दिन जारी होगा स्टेज-1 प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र
AIIMS Delhi announces NORCET-8 schedule: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा-8 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NORCET-8 Schedule Out: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-8 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से एम्स समेत 23 संस्थानों में कुल 1,794 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार 17 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन की समीक्षा के बाद 25 मार्च को पंजीकरण की स्थिति प्रकाशित की जाएगी।
रिक्तियों का संस्थानवार विवरण जारी
एम्स नई दिल्ली ने नोर्सेट-8 के तहत विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध रिक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है। एम्स पटना में सबसे अधिक 308 पद उपलब्ध हैं, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्विज्ञान संस्थान (CAPFIMS, मैदानगढ़ी) में 300 पद भरे जाएंगे। अन्य एम्स संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में भी अलग-अलग संख्या में पद रिक्त हैं, जिनके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा दो चरणों में होगी आयोजित
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण, NORCET प्रारंभिक परीक्षा, 12 अप्रैल को होगी, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा, जो कि कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी, 2 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया जाएगा।
पात्रता मानदंड
वे सभी उम्मीदवार जो भारतीय नर्सिंग काउंसिल या किसी राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।
कमेंट
कमेंट X