फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No admission of Maharashtra tribal students in English schools this year

महाराष्ट्र में आदिवासी छात्रों के अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश पर अस्थाई रोक

Tue, 02 Jun 2020 03:13 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Jun 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
No admission of Maharashtra tribal students in English schools this year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग ने कोरोनो वायरस के मद्देनजर प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहली कक्षा में आदिवासी छात्रों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। मंत्री केसी पाडवी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना के तहत आदिवासी छात्रों को प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश मिलता है और बारहवीं कक्षा तक उनकी शिक्षा राज्य द्वारा वित्त पोषित होती है। लेकिन अभी पहली कक्षा में आदिवासी छात्रों के प्रवेश पर अस्थाई रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


आदिम जाति कल्याण मंत्री केसी पाडवी ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कक्षा दो से लेकर 12 तक इस वक्त 50,269 आदिवासी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इस फैसले से उनको नुकसान नहीं होगा, क्योंकि उनकी शिक्षा जारी रहेगी। जिन आदिवासी छात्रों का कोरोना वायरस से पहले अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में दाखिला हो चुका है और जो पहले से ही पढ़ रहे हैं उनकी पढ़ाई जारी रहेगी। जिन विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन कर रखा है उनको आदिवासी कल्याण विभाग के संबद्ध अंग्रेजी और अर्ध-अंग्रेजी स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल पहली कक्षा में प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में आदिवासी छात्रों के प्रवेश को रोकने का निर्णय अस्थायी है और इसे कोरोनो वायरस के मद्देनजर पैदा हुए आर्थिक हालात की वजह से लिया गया है। कोविड-19 की वजह से दशा सुधरने के बाद सरकार इस फैसले को संशोधित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed