NMMSS 2022: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए अब 15 अक्तूबर तक करें आवेदन
वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि इस वर्ष 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2022 के लिए आवेदन की समय सीमा को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को एक और मौका मिल गया है। NMMSS के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में उनके ड्रॉपआउट मुद्दों को संबोधित करने और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
हर साल एक लाख नई छात्रवृत्तियां
वर्ष 2022-23 के लिए नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि इस वर्ष 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कक्षा IX से लेकर बारहवीं कक्षा में चयनित छात्रों को हर साल एक लाख नई छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। छात्रों को हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
किन्हें मिलती है छात्रवृत्ति?
जिन छात्रों के माता-पिता की सभी स्रोतों से आय रुपये 3,50,000 प्रति वर्ष से अधिक नहीं है, वे छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं। छात्रवृत्ति के पुरस्कार के लिए चयन परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के पास कक्षा VII परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड होना चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत की छूट है।
क्या है महत्वपूर्ण तिथियां?
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत वर्ष 2022-23 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक चलेगी। INO स्तर (L1) सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है और DNO स्तर (L2) सत्यापन के लिए 15 नवंबर, 2022 निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NMMSS Scholarship 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब सभी जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X