फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NMC Reopens Application Portal for PG Broad Specialty, Super Specialty Courses for NEET PG, NEET SS Candidates

Medical Education: नीट पीजी और नीट एसएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन पोर्टल फिर से खोला गया

Fri, 13 Jan 2023 11:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 11:51 PM IST
सार

Medical Education:  जिन उम्मीदवारों ने पीजी ब्रॉड स्पेशियलिटी या सुपर स्पेशलिटी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे 17 जनवरी, 2023 तक अपने फॉर्म संपादित और नए दस्तावेज अपलोड भी कर सकते हैं।  

विज्ञापन
NMC Reopens Application Portal for PG Broad Specialty, Super Specialty Courses for NEET PG, NEET SS Candidates
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) - फोटो : NMC

विस्तार

NMC Reopens Application Portal for PG Broad Specialty: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने उन NEET PG 2022 उम्मीदवारों और NEET SS 2022 उम्मीदवारों के लिए आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया है जो पोस्ट ग्रेजुएट ब्रॉड स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। 

विज्ञापन

नेशनल मेडिकल कमीशन की वेबसाइट nmc.org.in पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पोर्टल ने शुक्रवार, 13 जनवरी, 2023 से फिर से खोल दिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पोर्टल 17 जनवरी, 2023 तक खुला रहेगा। जिन उम्मीदवारों ने पीजी ब्रॉड स्पेशियलिटी या सुपर स्पेशलिटी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे 17 जनवरी, 2023 तक अपने फॉर्म संपादित और अपलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

एनएमसी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आयोग के अधीन सभी मेडिकल कॉलेजों एवं चिकित्सा शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि पीजी ब्रॉड स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों का विवरण भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 13 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक फिर से खोला जाएगा। 

 

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि एमडी, एमएस और डिप्लोमा सीटों में प्रवेश के लिए नीट पीजी 2022 काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 14 जनवरी, 2023 को समाप्त होगा। उम्मीदवारों को उनके आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2023 है। इस बीच, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, MoHFW ने NEET PG 2023 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार अपना नीट पीजी आवेदन पत्र 27 जनवरी, 2023 तक जमा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed