फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NLU Delhi removes 4 exam centres for AILET 2025 due to fewer candidates, Read here

AILET 2025: शिमला, कोटा सहित आईलेट परीक्षा के लिए चार केंद्र हटाए गए; आठ दिसंबर को 31 शहरों में होगा एग्जाम

Fri, 08 Nov 2024 01:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 01:22 PM IST
सार

AILET 2025: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने आईलेट परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या में कमी की है। शिमला, कोटा सहित केंद्रों की सूची से 4 परीक्षा केंद्रों को हटाया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षा केंद्रों को वरीयता में चुना था, उनकों पोर्टल पर जाकर दोबारा से शहर का चयन करना होगा।
 

विज्ञापन
NLU Delhi removes 4 exam centres for AILET 2025 due to fewer candidates, Read here
AILET 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AILET 2025: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2025) के लिए चार परीक्षा केंद्रों को हटा दिया है। उम्मीदवारों की अपर्याप्त संख्या के कारण ऐसा किया गया है। समग्र पंजीकरण की समीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या 35 से घटाकर 31 कर दी गई है। पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in. के माध्यम से 18 नवंबर तक AILET आवेदन जमा करने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन

इन चार परीक्षा केंद्रों को हटाया गया

एनएलयू दिल्ली द्वारा स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। एआईएलईटी सूचना बुलेटिन में कहा गया है, "आज तक, प्राप्त आवेदनों की वर्तमान संख्या के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है कि अपर्याप्त उम्मीदवारों के कारण निम्नलिखित शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं किए जा सकते हैं: बिलासपुर (छत्तीसगढ़), कोटा, शिमला और सिलीगुड़ी।"

इसमें आगे लिखा है, "यदि किसी परीक्षा शहर में उम्मीदवारों की संख्या 100 से कम है, तो उस शहर में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी दूसरी/तीसरी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर आवंटित किया जाएगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने इन शहरों को चुना था, वे क्या करें?

विश्वविद्यालय ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने चार शहरों में से किसी एक को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना है, उन्हें अपनी परीक्षा शहर वरीयताओं को अपडेट करनी होगी। ऐसा करने के लिए, उम्मीदवारों को आईलेट पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधानुसार प्राथमिकताओं को फिर से चुनना होगा।

विज्ञापन

आईलेट परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची

शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 8 दिसंबर को नीचे दिए गए इन 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। AILET एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक पोर्टल पर 28 नवंबर को होस्ट किया जाएगा।

  • बेंगलुरु 
  • बिलासपुर (छत्तीसगढ़) - हटाया गया 
  • भोपाल 
  • चंडीगढ़ 
  • चेन्नई 
  • कोचीन 
  • कटक 
  • देहरादून 
  • दिल्ली 
  • गांधीनगर 
  • गाजियाबाद
  • ग्रेटर नोएडा
  • गुरुग्राम 
  • गुवाहाटी 
  • हैदराबाद 
  • जबलपुर 
  • जयपुर 
  • जम्मू 
  • जोधपुर 
  • कानपुर 
  • कोलकाता 
  • कोटा - हटाया गया 
  • लखनऊ 
  • मदुरै 
  • मुंबई 
  • नागपुर 
  • पटना 
  • पुणे 
  • रायपुर 
  • रांची 
  • तिरुवनंतपुरम 
  • शिमला - हटाया गया 
  • सिलीगुड़ी - हटाया गया 
  • वाराणसी 
  • विशाखापत्तनम
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed